बैंक कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी के लिए दिया धरना
वेतन में बढ़ोतरी को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जीटी रोड ब्रांच के समूह कर्मचारियों ने शुक्रवार को रोष प्रदर्शन किया।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : वेतन में बढ़ोतरी को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जीटी रोड ब्रांच के समूह कर्मचारियों ने शुक्रवार को रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने केंद्र की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि 31 जनवरी व एक फरवरी को पूरे देश में सरकार की नीतियों के खिलाफ हड़ताल की जा रही है। बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांग वेतन में बढ़ोतरी है, जोकि सरकार की ओर से दो सालों से नहीं की गई है। इस मौके पर बैंक कर्मचारियों ने कहा यदि सरकार उनकी मांगों को जल्द स्वीकार नहीं करती है तो वो अपना संघर्ष और तेज करेंगे। इस मौके पर नैंसी, रविंदर कौर, जसवीर कुमार, परविंदर कुमार, दीपक बंगड, संजीव वर्मा, नेहा, कुलदीप शर्मा, नेहा, परमजीत सिंह, गुरमीत कौर व अन्य शामिल थे।