बहादुर सिंह संगतपुर शिअद के बीसी विग के संयुक्त सचिव बने
विधानसभा चुनाव को देखते हुए शिरोमणि अकाली दल संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता बढ़ा रहा है।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : विधानसभा चुनाव को देखते हुए शिरोमणि अकाली दल संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता बढ़ा रहा है। इसी के तहत शिअद के बीसी विग की तरफ नियुक्तियां की गई है। शिरोमणि अकाली दल बीसी विग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह गाबड़िया ने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के निर्देशों पर बहादुर सिंह संगतपुर को प्रदेश संयुक्त सचिव, गुरमुख सिंह चाना को प्रदेश प्रचार सचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही परमिदर सिंह जंडू को विधानसभा हलका फगवाड़ा बीसी विग का अध्यक्ष बनाया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र पार्टी के सीनियर नेता जरनैल सिंह वाहद, पीएसी कमेटी के सदस्य रणजीत सिंह खुराना व सरूप सिंह खलवाड़ा ने प्रदान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा अकाली दल को समर्पित रहे है। आगे भी पूरी लगन व मेहनत से काम करेंगे व आगामी विधानसभा चुनाव में अकाली-बसपा गठजोड़ के उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए मेहनत करेंगे। इस मौके गुरमीत सिंह बड़वाल, झिरमल सिंह भिडर आदि भी मौजूद थे।