Move to Jagran APP

अवतार सिंह मंड पंजाब भाजपा के प्रवक्ता बने

सीनियर भाजपा नेता अवतार सिंह मंड को भारतीय जनता पार्टी पंजाब का प्रवक्ता बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 06:50 PM (IST)
अवतार सिंह मंड पंजाब भाजपा के प्रवक्ता बने
अवतार सिंह मंड पंजाब भाजपा के प्रवक्ता बने

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : सीनियर भाजपा नेता अवतार सिंह मंड को भारतीय जनता पार्टी पंजाब का प्रवक्ता बनाया गया है। इससे पहले अवतार सिंह मंड जिला परिषद के सदस्य व जिला कपूरथला भाजपा के महासचिव पद पर भी रह चुके हैं।

loksabha election banner

अवतार मंड को पंजाब भाजपा का प्रवक्ता बनाने में केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। अवतार मंड ने अपनी नियुक्ति के लिए पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह पंजाब भर में पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन रात एक कर काम करेंगे। युवा वर्ग, किसान वर्ग, व्यापारी, उद्योग जगत व आम लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेंगे, वहीं केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे।

उधर, जिला भाजपा प्रधान राकेश दुग्गल, पूर्व मेयर अरुण खोसला, रमेश सचदेवा, सुरिंदर चोपड़ा, देव शर्मा, लोकेश नांरग व भाजपा प्रधान परमजीत सिंह पम्मा सहित पूर्व भाजयूमो प्रधान बबलू कंदोला, अमरीक सिंह टिब्बी, बल्लू वालिया, संजू चाहल, सुलखण सिंह मौली, कुश खोसला, अमित सचदेवा, संजीव मदान ने अवतार मंड की पंजाब भाजपा के प्रवक्ता के रूप में नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि इससे हर वर्ग के पार्टी कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.