अमरजीत प्रधान और कुलदीप सिंह महासचिव नियुक्त
बुधवार को लायंस क्लब फगवाड़ा किंग्स की बैठक का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : बुधवार को लायंस क्लब फगवाड़ा किंग्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समूह सदस्यों ने सर्वसम्मति से वर्ष 2020-21 के लिए लायन अमरजीत सिंह बसुटा को क्लब का अध्यक्ष चुना, जबकि लायन कुलदीप सिंह को महासचिव, रमन नेहरा को क्लब का चेयरमैन और सुखबीर सिंह को पीआरओ नियुक्त किया गया।
बैठक में लायन हरदीप सिंह वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लायन बलराज कुमार, लायन परमजीत सिंह चावला, लायन त्रिलोक सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। क्लब का प्रधान नियुक्त होने पर अमरजीत सिंह बसुटा ने सभी का आभार व्यक्त करते कहा कि वह क्लब की उन्नति व प्रगति के लिए लगातार काम करेंगे और पूरी इमानदारी के साथ अपने कर्तव्य को निभाएंगे। इस मौके पर बीएस बसरा, मनजीत सिंह चरण सिंह, हेम राज, अश्विनी बघानिया, भूपिंदर सिंहख् अशोक मेहता व देवेंद्र मेहता आदि उपस्थित थे।