कंग की अगुवाई में निगम कमिश्नर से मिला शिष्टमण्डल
ऑल इंडिया एंटी करप्शन फोरम का एक शिष्टमण्डल फगवाड़ा प्रधान गुरदीप सिंह कंग की अगुवाई में नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर कम एडीसी गुरमीत सिंह मुल्तानी से मिला।
संवाद सूत्र, फगवाड़ा : ऑल इंडिया एंटी करप्शन फोरम का एक शिष्टमण्डल फगवाड़ा प्रधान गुरदीप सिंह कंग की अगुवाई में नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर कम एडीसी गुरमीत सिंह मुल्तानी से मिला। शिष्टमंडल ने उनकी फगवाड़ा में नियुक्ति का बुके भेंट करते हुए स्वागत किया। गुरदीप सिंह कंग ने निगम कमिश्नर को बताया कि उनकी संस्था भ्रष्टाचार उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में भी काफी सारे प्रोजेक्ट आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनकी संस्था नगर निगम को हर तरह का सहयोग देगी। निगम कमिश्नर ने बताया कि फगवाड़ा का चौतरफा विकास करवाया जा रहा है। शहर के सभी वार्डो में लंबे समय से फंड के अभाव में अधूरे पड़े विकास कार्य करोड़ों रुपए खर्च करके पूरे करवाए जा रहे है। किसी भी तरह की समस्या को लेकर शहरवासी उनसे कभी भी बिना किसी संकोच कार्यालय में आकर मिल सकते है। शिष्टमंडल में फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमन नेहरा, महासचिव अतुल जैन, सचिव जुगल बवेजा, कुलदीप सिंह, आशू मारकंडा, सतपाल बसरा, सुभाष चन्द्र दुआ, देव कालिया, बिट्टू भंवरा, सुनील ढींगरा, जसवीर माही, गुरमीत सिंह, रमेश शिंगारी, मोहित ऐरी, संजीव लांबा, अजय कुमार, सुमित भंडारी आदि शामिल थे।