Move to Jagran APP

अजय विश्व हिन्दू संघ के राष्ट्रीय प्रधान नियुक्त

राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दुओं की रक्षा करने उनके उत्थान व हिन्दुओं को आगे ले जाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विश्व हिन्दू संघ की स्थापना की गई। इस संगठन को सुचारू रूप से चलाने की लिए सर्वसम्मति से अजय मेहता को विश्व हिन्दू संघ का संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 01:07 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 01:07 AM (IST)
अजय विश्व हिन्दू संघ के राष्ट्रीय प्रधान नियुक्त
अजय विश्व हिन्दू संघ के राष्ट्रीय प्रधान नियुक्त

संस, फगवाड़ा : राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दुओं की रक्षा करने, उनके उत्थान व हिन्दुओं को आगे ले जाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विश्व हिन्दू संघ की स्थापना की गई। इस संगठन को सुचारू रूप से चलाने की लिए सर्वसम्मति से अजय मेहता को विश्व हिन्दू संघ का संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ अनिल गोयल को राष्ट्रीय महासचिव, राकेश शर्मा को पंजाब प्रधान व सुनीश लाडी को चेयरमैन तथा गुरप्रीत शर्मा को पंजाब यूथ विंग प्रधान नियुक्त किया गया। विश्व हिन्दू संघ की स्थापना पर संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहता ने कहा कि पिछले कई वर्षो से हिन्दुओं के साथ सभी सरकारें सौतेला व्यवहार करती रही है। इसलिए जरूरी हो गया है कि पहल हिन्दुओं की रक्षा के लिए कोई संगठन बनाया जाए जो हिन्दुओं को जगाने के साथ-साथ सरकारों को भी जगाने का काम करे। आज अपने ही देश में हिन्दू दूसरे दर्जे के नागरिक बनकर रह गए है। इसलिए हिन्दुओं के उत्थान के लिए विश्व हिन्दू संघ की स्थापना की गई है। इस अवसर पर पंजाब प्रधान राकेश शर्मा ने भी विश्वास दिलवाया कि वह सोमवार से ही पूरे राज्य में जिला प्रधान नियुक्त करने का कार्य शुरू करेंगे। चेयरमैन सुनीश लाडी व पंजाब के यूथ विंग प्रधान गुरप्रीत शर्मा ने उन्हें पूरा सहयोग देने का वचन दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.