संवाद सहयोगी, कपूरथला : भारतीय जनता पार्टी कपूरथला इकाई की बैठक मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन की अगुआई में हुई। बैठक में पंजाब कार्यकारिणी सदस्य व जालंधर साउथ के प्रभारी पुरुषोत्तम पासी व उनके साथ जिला महासचिव जगदीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक माहला विशेष तौर पर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान राकेश दुग्गल के दिशा निर्देशों अनुसार कपूरथला मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन ने पार्टी का विस्तार करते हुए कपूरथला महिला मोर्चा का गठन करते हुए अभा नंद को कपूरथला मंडल की महिला मोर्चा का प्रधान मनोनित किया। इस मौके पर जिला सचिव मास्टर धर्मपाल, आइटी सैल अमन वालिया, एडवोकेट पियूश मनचंदा, सतीश कटारिया, विक्की कालिया, एडवोकेट पंकज शर्मा, सरबजीत बंटी, कुमार गौरव व अन्य उपस्थित थे। धर्मपाल महाजन की प्रेरणा से कमल, रजिदर कौर, सुधा नंद, बलजीत कौर, प्रदीप कौर ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की तथा भाजपा की नीतियों को घर घर पहुंचाने का प्रण लिया।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ!
कपूरथला में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे