किसान के घर से 80 किलो धान चोरी करने वाला युवक काबू
थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने 80 किलो धान चोरी करने के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 07:40 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 07:40 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी : थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने 80 किलो धान चोरी करने के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव सैचा के रहने वाले आरोपित दीवान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में अल्ला दत्त मोठांवाल के रहने वाले गुरदीप सिंह ने बताया कि उसने खेत से धान काटकर घर में जमा किया था। शुक्रवार को देर रात उसके घर से दीवान सिंह ने 80 किलो धान चोरी करके ले गया। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने आरोपित दीवान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें