मांगें पूरी न की तो 26 से तीन दिन की कलम छोड़ हड़ताल शुरू करेंगे : कंवर
पंजाब सीडीपीओ डेमोक्रेटिक एसोसिएशन की बैठक कंवर शक्ति सिंह बांगड़ की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी, सुभानपुर : पंजाब सीडीपीओ डेमोक्रेटिक एसोसिएशन की बैठक कंवर शक्ति सिंह बांगड़ की अध्यक्षता में हुई। इसका मुख्य विषय बाल विकास परियोजना अधिकारियों को छठे वेतन आयोग द्वारा दिया जाने वाला वेतनमान था। वेतन आयोग के अनुसार 4400 पे ग्रेड के अनुसार तेहरवां स्तर बनता है। हालांकि अधिक काम के चलते बाल विकास परियोजना अधिकारियों ने 17वें स्तर के वेतन आयोग की मांग की है। यह दिया गया वेतन स्तर 13 शुरू से ही खारिज कर दिया गया है तथा वेतनमान सत्रह के अनुसार नए वेतन निर्धारण की मांग की गई है। यहां यह भी उल्लेख किया जा सकता है कि भारत के विभिन्न राज्यों में बाल विकास परियोजना अधिकारियों का वेतन स्तर ग्रेड 5400 के अनुसार स्तर 17 पर निर्धारित किया गया है। जबकि पंजाब में बाल विकास परियोजना अधिकारियों के पास महिला व बाल विकास विभाग के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा विभाग का सारा काम है। काम की अधिकता के बावजूद, पंजाब के बाल विकास परियोजना अधिकारियों को केवल वेतन स्तर 13 दिया जा रहा है। सभी वक्ताओं ने पुरजोर मांग की कि उनका वेतन स्तर 17 किया जाए, अन्यथा 26 जुलाई से तीन दिवसीय पेन हड़ताल शुरू की जाएगी। मांगें पूरी न हुई तो यह हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए की जा सकती है। महासचिव मनप्रीत सिंह, वरिदर सिंह, गुरमीत सिंह, हरबंस सिंह गुरमिदर सिंह, संजीव शर्मा, तनुजा गोयल, मंजू भंडारी, राहुल अरोड़ा रविदरपाल कौर ने संबोधित किया। बैठक में पंजाब के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों ने भाग लिया।