यूथ वेलफेयर क्लब ने मनाई लोहड़ी
यूथ वेलफेयर क्लब द्वारा लोहड़ी धीयां दी कार्यक्रम करवाया गया।
संवाद सहयोगी, नकोदर : यूथ वेलफेयर क्लब द्वारा लोहड़ी धीयां दी कार्यक्रम करवाया गया। इसमें राज्य सूचना अधिकारी अवतार सिंह कलेर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन नरिदरपाल कंडा के संरक्षक प्रधान दी रेवेन्यू कानूगो एसोसिएशन पंजाब ने किया। लोहड़ी की शुरुआत बीबी सुरिदर कौर ढिल्लों सरपंच गांव माणक व डॉ. इंद्रपीत कौर छाबड़ा ने संयुक्त तौर पर किया।
इस मौके पंजाबी गायक सुखपाल औजला का क्लब द्वारा विशेष सम्मान भी किया गया। इसके बाद गायक रणजीत राणा व बलराज ने अपने गानों से पंजाब की बेटियों को लोहड़ी की बधाई दी। इसके बाद लोपोके बरादर, साहिब पनगोटा, हारवी संधू, जस वी प्रीत, अरमान, जी जौहल ने भी हाजिरी भरी। इस मौके विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले पंजाब की सात बेटियों को धी पंजाब दी अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। मुख्यातिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके क्लब के चेयरमैन गुरविदजरजीत सिंह औजला, वाइस चेयरमैन बलविदर सिंह बब्बी, हरप्रीत बल्ल, विनोद कुमार तनेजा, मैडम सुनीता गिल, शमिदर कौर, जसनीत कौर, कुलवंत सिंह कौड़ा, जसवंत सिंह रौली, अमरजीत सिंह लित्तरां, शीतल राम, मैडम अमनदीप कौर, डॉ. सुखविदर सिंह रंधावा, डॉ. ओम प्रकाश महितपुर, कमलेश रानी, अमन आदि उपस्थित थे।