Move to Jagran APP

जालंधर में पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के दफ्तर में चली गोली, एक युवक गंभीर रूप से घायल

पूर्व मंत्री अवतार हैनरी और विधायक बावा हैनरी के दफ्तर में समझौता करवाने के लिए पहुंचे एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर गोली चला दी। गोली युवक की जांघ में लगी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

By Edited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 10:10 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 01:29 PM (IST)
जालंधर में पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के दफ्तर में चली गोली, एक युवक गंभीर रूप से घायल
गोली लगने से घायल हुआ मोहल्ला कोट निवासी मोंटू। जागरण

संवाद सहयोगी, जालंधर। कोट किशन चंद में हुए विवाद के बाद पूर्व मंत्री अवतार हैनरी और विधायक बावा हैनरी के दफ्तर में समझौता करवाने के लिए पहुंचे एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर गोली चला दी। गोली युवक की जांघ में लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। गोली चलाने वाला युवक मौके से फरार हो गया। घटना के समय अवतार हैनरी दफ्तर में नहीं थे। थाना तीन की पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

loksabha election banner

कोट किशन चंद में मोंटू और शहजादा नाम के युवकों में विवाद हो गया था। रात को कोट किशनचंद में एक पक्ष की गाड़ियां किसी ने तोड़ दी, जिसके कारण दोनों में तनाव ज्यादा हो गया। थाना तीन की पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन इलाके के गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करवाने की बात कही। दोनों को शनिवार शाम के समय ढन्न मोहल्ला स्थित पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के दफ्तर में बुलाया गया था। वहां पर मोंटू पक्ष पहुंचा तो पहले से शहजादा पक्ष के लोग पहुंचे हुए थे। वहां पर दोनों पक्षों में एक दम से तनाव बढ़ गया और दोनों एक दूसरे पर हमला करने करने के आरोप लगाने लगे। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी, जिसके बाद शहजादा पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी, जो मोंटू की जांघ में जा लगी। गोली लाइसेंसी पिस्तौल से चली बताई जा रही है।

देर रात तक पुलिस को किसी भी तरफ से कोई शिकायत नहीं आई थी। एसीपी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसका आपरेशन चल रहा है। गोली चलने की शिकायत भी अभी किसी ने नहीं दी है।

घटना के समय दफ्तर में नहीं था : अवतार हैनरी

उधर, पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने बताया कि वह घटना के समय दफ्तर में नहीं थे। उनको फोन आया था कि दो गुटों में झगड़ा हुआ है और वो उनके पास आकर समझौता करना चाहते हैं। शाम को दोनों पक्षों ने आना था, लेकिन वो लेट हो गए। अभी दफ्तर के लिए निकलने लगे थे कि पता चला कि किसी ने गोली चला दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो भी कार्रवाई बनती होगी, वो करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.