Move to Jagran APP

वर्ष 2021 का सबसे गौरवशाली क्षण, जब ओलिंपिक मेडल जीतकर जालंधर की जमीं पर लौटे हाकी के सितारे

इसी साल अगस्त में कप्तान मनप्रीत सिंह मनदीप सिंह वरुण कुमार और हार्दिक सिंह जब हाकी कांस्य पदक जीतकर जालंधर लौटे तो खेल प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल की थाप पर हाकी प्रेमियों ने जश्न मनाया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 30 Dec 2021 01:52 PM (IST)Updated: Thu, 30 Dec 2021 01:52 PM (IST)
वर्ष 2021 का सबसे गौरवशाली क्षण, जब ओलिंपिक मेडल जीतकर जालंधर की जमीं पर लौटे हाकी के सितारे
अगस्त में टोक्यो में हाकी कांस्य पदक जीतने के बाद जालंधर लौटे हाकी सितारों का भव्य स्वागत हुआ। पुरानी फोटो।

जेएनएन, जालंधर। अगर आप से पूछा जाए कि वर्ष 2021 में जालंधर का सबसे गौरवशाली क्षण कौन सा था तो सभी एक सुर में कह सकते हैं कि जब हाकी कप्तान मनप्रीत अपने साथियों के साथ टोक्यो से कांस्य पदक जीतकर जालंधर लौटे थे। 41 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद भारत ने ओलिंपिक में मेडल हासिल करके एक बार फिर हाकी फील्ड पर अपना दबदबा दिखाया था। टोक्यो में जीतने वाली भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह सहित कुल चार खिलाड़ी जालंधर रहने वाले थे।

loksabha election banner

इसी साल अगस्त में कप्तान मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार और हार्दिक सिंह जब हाकी कांस्य पदक जीतकर जालंधर लौटे तो खेल प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल की थाप पर हाकी प्रेमियों ने जश्न मनाया। मनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, वरुण व हार्दिक के स्वागत के लिए लोग सुबह से ही सड़कों पर खड़े होकर उनका इंतजार करते दिखे। पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) परिसर में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बाद में फूलाें से सजी गाड़ी में सवार होकर खिलाड़ी मिट्ठापुर के लिए रवाना हुए। 

कप्तान मनप्रीत को खेल रत्न पुरस्कार से खुशी हुई दोगुनी

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से खेल रत्न प्राप्त करते हुए हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह। पुरानी फोटो ट्विटर से। 

कुछ दिन पहले हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारतीय हाकी टीम को वर्षों बाद करिश्माई नेतृत्व देने के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दिल्ली में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। 

हरभजन सिंह के संन्यास से जालंधर वाले मायूस

पंजाब काग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के साथ हरभजन सिंह उर्फ भज्जी की तस्वीर से राजनीतिक कयासबाजी शुरू हो गई है। पुरानी फोटो- ट्विटर

साल के जाते-जाते कुछ मायूस करने वाली खबर आई है। फिरकी गेंदबाज और टर्बनेटर के नाम से मशहूर जालंधर के रहने वाले हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। वह आगे आईपीएल फ्रेंचाइजी में मेंटोर जैसी भूमिका में नजर आ सकते हैं। पिछले दिनों ट्विटर पर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उनकी तस्वीर आने के बात उनकी राजनीति में एंट्री को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।   

यह भी पढ़ें - दिल्ली में श्री गुरु रविदास मंदिर निर्माण को लेकर जालंधर में गुस्सा, रविदास समाज के लोगों का डीसी आफिस पर प्रदर्शन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.