रूपनगर विधायक पर हमले के विरोध में आप कार्यकताओं ने फूंका पुतला
डीसी ऑफिस के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
जालंधर, जासं : डीसी ऑफिस के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रेत माफिया के द्वारा रूपनगर के आप के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ को पीटने का विरोध करते हुए कार्यकर्ताओं ने कैप्टन सरकार का पुतला फूंका।
गौरतलब है कि रूपनगर में आम आदमी पार्टी के विधायक अमजीत सिंह संदोआ पर हमले के मामले में राजनीति गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी ने घटना की सीबीआइ जाच कराने की माग की है। शिरोमणि अकाली दल ने घटना को बेहद गंभीर बताया है और पूरे मामले की न्यायिक जाच कराने की माग की है। शिअद ने कहा है कि पूरे मामले में आप विधायक संदोआ की भूमिका के बारे में भी जाच होनी चाहिए। आप ने काग्रेस सरकार पर अवैध खनन को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। आप का कहना है कि इस मामले पर काग्रेस और शिअद में मिलीभगत है। सरकार की शह के कारण ही रेत खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं।
वीरवार को दोपहर बाद आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर खनन माफिया के लोगों ने हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको चंडीगढ़ पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। वह सतलुज नदी के किनारे हो रहे रेत खनन का जायजा लेने पहुंचे थे। उनको इलाज के लिए रूपनगर के सिविल अस्पताल ले जाया गया और वहा से चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया गया। संदोहा को चंडीगढ़ पीजीआइ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उनकी छाती में चोट है और ईसीजी रिपोर्ट ठीक नहीं आई है। बताया जाता है कि मुख्य हमलावर कभी संदोआ का समर्थक था और चुनाव में उनके लिए कार्य भी किया था।