जश्न-ए-कलम में महिलाओं ने पेश की कविताएं
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में करवाए मुशायरे में महिला कवियत्रियों ने काव्य पाठ किया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : लायंस क्लब जालंधर के प्रांगण में प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अध्यक्षता में महिलाओं को समर्पित मासिक मुशायरा 'जश्न-ए-कलम' का आयोजन किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में करवाए मुशायरे में महिला कवियत्रियों ने काव्य पाठ किया। इस मुशायरे का शुभांरभ राष्ट्रपति अवार्ड विजेता लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन की प्रिसिपल डॉ. नवजोत ने की। समाज के लिए करवाएं कार्यों को प्रिसिपल ने सराहा।
इस अवसर पर सीमा जैन, अमित अग्रवाल, सुषमा गुप्ता, रेशम कौर, रेनू नैयर, अनीता अग्रवाल, डॉ कुलविन्दर कौर, वीना विज एवं नीलम जुलका ने अपनी अपनी कविता व कलाम सुना कर जम कर तालियां बटोरीं। सुषमा गुप्ता ने मंच संचालन किया।
इस मौके पर पूर्व प्रधान ललतेश भसीन, जीडी कुंद्रा, डॉ. विपुल त्रिखा, रवि मलिक, केवल शर्मा, दया किशन छाबड़ा, एमएल गुप्ता, मनप्रीत कौर, संगत राम, शाहिद हसन शाहिद, हरबंस सिंह के अलावा क्लब के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब की प्रथम महिला जीवन आशा फुल व पार्षद डॉ. जसलीन कौर सेठी को सम्मानित किया गया।