महिलाओं में थायराइड की समस्या पुरुषों के मुकाबले दस गुना ज्यादा, जानें कैसे करेें बचाव
मोटापे की वजह से शरीर में हार्मोन गड़बड़ाने से थायराइड बीमारी का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। इस बात की जानकारी फोर्टिस अस्पताल मोहाली के डाॅ. अशोक गुप्ता ने दी।
जागरण संवाददाता, जालंधर। आरामपरस्त जिंदगी और फास्ट फूड का बढ़ता प्रचलन लोगों को मोटापे का वरदान दे रहा है। मोटापे की वजह से शरीर में हार्मोन गड़बड़ाने से थायराइड बीमारी का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। पुरुषों की उपेक्षा महिलाओं में थायराइड दस गुना ज्यादा सामने आ रहा है। इस बात की जानकारी ईएनटी फोरम की ओर से आयोजित संगोष्ठी में फोर्टिस अस्पताल मोहाली के हेडएंडनेक कैंसर विभाग के डायरेक्टर डाॅ. अशोक गुप्ता ने दी।
फोरम के प्रधान डाॅ. रमन गुप्ता की प्रधानगी में आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने बताया कि महिलाओं में ऑटोम्यून्यून की समस्या ज्यादा होने की वजह से उनकी संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हाइपरथायरायडिज्म में वजन घटना, गर्मी न झेल पाना, ठीक से नींद न आना, प्यास लगना, अत्यधिक पसीना आना, हाथ कांपना, दिल तेजी से धड़कना, कमजोरी, चिंता, और अनिद्रा जैसे लक्षण सामने आते हैं। हाइपोथायरायडिज्म में सुस्ती, थकान, कब्ज, धीमी हृदय गति, ठंड, सूखी त्वचा, बालों में रुखापन, अनियमित मासिक चक्र और इन्फर्टिलिटी के लक्षण दिखाई देते हैं।
उन्होंने कहा कि भार कम करने फ्राइबर युक्त खाना खाने तथा तनाव मुक्त रहने से बीमारी से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि इलाज में लापरवाही करने वालों की सर्जरी करने की भी नौबत भी आज सकती है। वर्तमान में आधुनिक खोज से लैस रोबिटिक सर्जरी कारगर साबित हुई है। इससे मरीज और डॉक्टर दोनों को फायदा मिलता है। छोटे चीरे से ऑपरेशन की वजह से मरीज के गले पर ऑपरेशन का निशान नाममात्र रहता है जो कुछ समय बाद खत्म हो जाता है।
इस मौके पर डाॅ. स्वप्न सूद, प्रधान डाॅ. रमन गुप्ता, डाॅ. रविंदर वर्मा, डाॅ. अजय गुप्ता, डाॅ. सुरिन्दर शारदा, डाॅ. हरीश नंदा, डाॅ. यश शर्मा, डाॅ. अमित गेरा, डाॅ. उमंग मल्होत्रा, डाॅ. चंद्र मल्होत्रा, डाॅ. चरणजीव सिंह, डाॅ. सौरव उप्पल, डाॅ. पवन अरोड़ा, डाॅ. संजीव शर्मा तता पंकज शर्मा के अलावा शहर के गणमान्य डॉक्टर मौजूद थे।