Suicide in Jalandhar : जालंधर में गुरु नानक पुरा फाटक के पास पानी की टंकी से कूदी महिला, मौके पर मौत
जालंधर में थाना नवी बारादरी क्षेत्र के गुरु नानक पुरा फाटक के पास पानी की टंकी से महिला कूद गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह 1030 बजे की है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतक महिला शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में थाना नवी बारादरी क्षेत्र के गुरु नानक पुरा फाटक के पास पानी की टंकी से महिला कूद गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह 10:30 बजे की है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतक महिला शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को सिविल हॉस्पिटल भिजवा दिया है। महिला के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर महिला की शिनाख्त कर रही है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है।
प्रथम दृश्यता यह प्रतीत होता है कि महिला टंकी की टूटी हुई रैलिंग के रास्ते टंकी तक पहुंची थी। जिसके बाद महिला ने टंकी पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी देते थाना नवीं बारादरी के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि महिना की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। महिला के शव को सिविल अस्पताल में रखा दिया है। महिला के किसी वारिस के सामने आने के बाद उनके ब्यान दर्झ कर बनती कार्रवाई की जाएगी।