Move to Jagran APP

सरकार बनने पर बीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्कालरशिप लाएंगे : किशनपुरा

शिरोमणी अकाली दल बीसी विग के प्रधान अमरजीत सिंह किशनपुरा के नेतृत्व में हुई मीटिग में पार्टी नेताओं ने विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर चर्चा की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 08:21 PM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 08:21 PM (IST)
सरकार बनने पर बीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्कालरशिप लाएंगे : किशनपुरा
सरकार बनने पर बीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्कालरशिप लाएंगे : किशनपुरा

जागरण संवाददाता, जालंधर : शिरोमणी अकाली दल बीसी विग के प्रधान अमरजीत सिंह किशनपुरा के नेतृत्व में हुई मीटिग में पार्टी नेताओं ने विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर चर्चा की। किशनपुरा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस सरकार ने बीसी वर्ग के लिए कोई काम नहीं किया है। यहां तक की बीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्कालरशिप तक शुरू नहीं की। राज्य में अकाली सरकार आने के बाद बीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्कालरशिप लाएंगे। ताकि बच्चे उच्च शिक्षा हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया होगा। सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में अकाली दल की सरकार बनेगी। पिछले साढ़े चार साल में कांग्रेस ने पंजाब को विकास की पटरी से उतार दिया है। इस मौके पर जसविदर सिंह जस्सा, अवतार सिंह कंडा, हरदेव सिंह, जसविदर सिंह खालसा, कुलदीप सिंह लुबाना, हकीकत सिंह सैनी, गुरजीत सिंह मरवाहा, डा. गुरचरण सिंह, परमजीत सिंह ठेकेदार, चरणजीत सिंह चन्नी, संतोख सिंह सैनी, रणजीत सिंह, सतनाम सिंह, अरुण कोहली, प्रदीप सिंह, करतार सिंह ठेकेदार, जसविदर सिंह सभरवाल, मोहन सिंह, प्रकाश सिंह, कुलबीर सिंह, हरविदर सिंह बिट्टू, गुरदेव सिंह, बलदेव सिंह, तेजवीर सिंह बंसल, अवतार सिंह, हजारा सिंह, सुखदेव सिंह, मनजीत सिंह, सुरिदर सिंह व मनजीत सिंह मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.