पति को शराब के धंधे में डाल पत्नी ने Police officer से बना लिए संबंध, विदेशों में भी गई घूमने
एक व्यक्ति ने Punjab Armed Police (PAP) जालंधर में तैनात एक अफसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि उक्त अफसर के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं।
जेएनएन, होशियारपुर। एक व्यक्ति ने Punjab Armed Police (PAP) जालंधर में तैनात एक अफसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि उक्त अफसर के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। अफसर ने उसका घर बर्बाद कर दिया है। पत्नी ने उसे घर से निकाल दिया है। व्यक्ति ने अब प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
व्यक्ति के मुताबिक उसकी पत्नी ने ही उसे शराब के अवैध धंधे में डाला था। उस समय उक्त पुलिस अधिकारी SHO के पद पर तैनात था। उसी दौरान SHO का घर में आना-जाना शुरू हुआ। शराब के धंधे में वह उनकी मदद करता था। बाद में पत्नी के साथ पुलिस अफसर के अवैध संबंध बन गए। पीड़ित व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ पुलिस अफसर की खिंचाई गई फोटो भी दिखाई।
व्यक्ति के मुताबिक जब उसे दोनों के अवैध संबंधों का पता चला तो उसने इसका विरोध किया, लेकिन उसकी एक न चली। पुलिस अफसर उसकी पत्नी को लेकर विदेशों तक भी घुुमाता रहा। इसका विरोध करने पर अब पुलिस अफसर के इशारे पर उसकी पत्नी ने उसे जबरदस्ती घर से निकाल दिया है।
पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि अब उसे डर है कि पुलिस उस पर कोई केस न डाल दे। उसका कहना है कि पहले तो उसे पत्नी के अवैध संबंधों का शक था, लेकिन उसने बाद में पत्नी को फोन पर कई बार पुलिस अफसर से बातें करते हुए सुना। उसका शक धीरे-धीरे यकीन में बदल गया। उसकी पत्नी पुलिस अफसर के साथ थाईलैंड व न्यूजीलैंड तक गई।
वहीं, पत्नी का आरोपों पर कहना है कि उस पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। उसका दस साल पहले तलाक हो चुका है। कानूनन वह पति-पत्नी नहीं हैंं। चूंकि बच्चे छोटे थे, इसलिए वह उनके घर में कभी-कभार आ जाता था। उधर, पुलिस अफसर का कहना है कि पति-पत्नी का पारिवारिक झगड़ा है। उन्होंने कहा कि इससे उनका कोई लेना देना नहीं है। यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। फोटो के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जो फोटो दिखाई जा रही हैं वह एडिट की गई हैं। एक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने का षड्यंत्र रचा गया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप