Jalandhar Weather Update : जालंधर में अभी दो दिन नहीं निकलेगी धूप, रविवार को बूंदाबांदी की संभावना
Weather News Update जालंधर में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि आने वाले दो दिनों तक सूर्य निकलने की संभावना नहीं है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने शीत लहर चलने व धुंध की संभावना भी प्रबल है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तापमान में रोजाना गिरावट हो रही है। इस बीच शुक्रवार को दिन भर अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट हो गई। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान की दर नौ डिग्री रह जाने के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर बहुत कम हो गया। यहीं कारण रहा कि शुक्रवार को दिन भर ठंड एक जैसी रही। तड़के कुछ समय के लिए धुंध की चादर बिछी रही तो दिन ढलते ही फिर से धुंध छाई रही। जिससे विजिबिलिटी तो कम हुई ही साथ ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया। वहीं वीकेंड पर भी मौसम यथावत रहने की संभावना जताई जा रही है।
दरअसल, सप्ताह के शुरूआत से लेकर रोजाना तापमान में गिरावट हो रही है। जिसके तहत वीरवार को अधिकतम 13 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा तापमान शुक्रवार को लुढ़ककर 10.30 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान ठंड का प्रकोप यथावत रहेगा। जिसके चलते कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बाजारों में जरूर खरीद को छोड़कर लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में 45 सीटों पर हिंदू मतदाता निर्णायक, इस बार बदला विधानसभा चुनाव में सियासी फंडा
अगले दो दिनों तक नहीं होंगे सूर्य देव के दर्शन
वहीं इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते हैं कि आने वाले दो दिनों तक सूर्य निकलने की संभावना नहीं है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने शीत लहर चलने व धुंध की संभावना भी प्रबल है। उन्होंने कहा कि रविवार को बाद दोपहर बूंदाबांदी की संभावना है। इसके साथ ही सर्दी में भी इजाफा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- पंजाब रोडवेज के 34 करोड़ फंसे, वेतन और डीजल का संकट; बिल पास होने के बावजूद खजाने से नहीं मिल रही पेमेंट
Edited By Vinay Kumar