Move to Jagran APP

मौसम अपडेट : जालंधर में अगले दिन तक पड़ेगी घनी धुंध, लोगों को अभी नहीं मिलेगी ठिठुरन से राहत

Weather Update Jalandhar जालंधर में बारिश के बाद मौसम का मिजाज फिर बदलने के बावजूद लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिलने वाली है। आने वाले तीन दिन तक धुंध पड़ेगी और लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ेगा। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 07:49 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 07:49 AM (IST)
मौसम अपडेट : जालंधर में अगले दिन तक पड़ेगी घनी धुंध, लोगों को अभी नहीं मिलेगी ठिठुरन से राहत
Weather Update Jalandhar जालंधर में अगले तीन दिन तक घनी धुंध पड़ेगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Update Jalandhar जालंधर में बारिश के बाद मौसम का मिजाज फिर बदलने के बावजूद लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिलने वाली है। आने वाले तीन दिन तक धुंध पड़ेगी और लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ेगा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। शनिवार को नूरमहल में करीब 16 मिनट तक यहां पर हुई ओलावृष्टि तथा पहाड़ों में बर्फबारी के चलते शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है।

loksabha election banner

मगंलवार को शहर के बाहरी इलाकों तथा मुख्यमार्ग पर धुंध की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। लोग दिन में भी लाइट चला कर वाहन चलाते रहे। इसका असर बाजारों पर भी पड़ा और कामकाज प्रभावित हुआ। दोपहर को हल्की धूप निकलने की संभावना है। इसके बावजूद शीतलहर के चलते धूप की वजह से कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। आने वाले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में उछाल आने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान चार तथा अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दरअसल, बीते सप्ताह अधिकतर दिन आसमान में बादल छाए रहे तथा शीतलहर के बाद हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया था। दो दिन पहले अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान एक समान होने के बाद सुबह से लेकर देर रात तक ठंड भी यथावत रही। मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा कहते हैं आने वाले तीन दिन तक धुंध पड़ने की संभावना है। वहीं हलकी धूप निकलने कई जगह पर हलके बादल छाने की संभावना है। इसके साथ ही शीत लहर चलेगी और ठिठुरन से निजात नहीं मिलने वाली है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम में उछाल आने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.