Move to Jagran APP

Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज दिनभर खिलेगी धूप, अगले सप्ताह सुबह व रात को ठंड बढ़ेगी

Weather Update Jalandhar जालंधर में आज दिन में धूप छाई रहेगी। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते सुबह और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा और 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 08:38 AM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 08:38 AM (IST)
Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज दिनभर खिलेगी धूप, अगले सप्ताह सुबह व रात को ठंड बढ़ेगी
Weather Update Jalandhar जालंधर में आज दिनभर धूप खिलेगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Update Jalandhar मौसम के तेवर धीरे-धीरे बदलने लगे हैं। जालंधर में आज दिन में धूप छाई रहेगी और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते सुबह और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। अगले सप्ताह रात को और सुबह ठंड बढ़ेगी। दोपहर के समय तेज धूप खिली रहने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में इजाफे के साथ 26 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू जाएगा। हालांकि तड़के तथा रात के समय तापमान में गिरावट का सिलसिला भी बरकरार रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे के दौरान तड़के तथा देर रात न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस तक रह जाएगा। वहीं अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा और 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

loksabha election banner

पिछले सप्ताह से तड़के तथा दोपहर के तापमान में आधे से भी अधिक का अंतर आ चुका है। जिसके चलते दोपहर के समय तो लोग गर्मी महसूस करेंगे तो वहीं देर रात तथा तड़के ठिठुरन भी बढ़ जाएगी। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर पड़ रहा है। जिसके चलते दोपहर तथा देर रात के बीच के तापमान में आधे से भी अधिक का अंतर आ चुका है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में हवा का दबाव तथा बदलते मौसम का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। अगले सप्ताह के शुरुआत से लेकर तापमान में और भी गिरावट का दौर जारी रहेगा।

सिविल अस्पताल के डॉक्टर भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव बच्चों तथा बुजुर्गों के लिए घातक हो सकता है, वही पराली को आग पटाखों की वजह से हवा में प्रदूषित कर फैले हुए हैं जो सर्दी खांसी को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने इन दोनों मास्क का प्राथमिकता के आधार पर प्रयोग करने की सलाह दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.