दिनभर आग उगलते रहे सूर्यदेव, शाम को ठंडी हवाओं ने दिलाई राहत
रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहने के 24 घंटे बाद थोड़ी राहत मिली। 24 घंटे के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
जासं, जालंधर : रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहने के 24 घंटे बाद थोड़ी राहत मिली। 24 घंटे के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 41.2 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान किया। झुलसा देने वाली धूप के साथ लू के कारण बाजार भी सूने दिखे लेकिन शाम को ठंडी हवाएं चलने की वजह से शहरवासियों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना बनी हुई है। बुधवार को फिर से आसमान साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। डा. रवि दत्त शर्मा के अनुसार बढ़ते तापमान की वजह से और अधिक समय तक धूप में रहने की वजह से हीट स्टोक के केस निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को यही सलाह है कि धूप में कम निकले, अगर जरूरी हो तभी बाहर जाएं।