Move to Jagran APP

मौसम अपडेट : जालंधर में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड, लोग घरों में दुबके, एयर क्वालिटी में हुआ सुधार

जालंधर में शुक्रवार को दिन भर अधिकतम व न्यूनतम तापमान लगभग एक समान रहा। जिससे दिन भर सर्दी एक जैसी ही रही। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 08:49 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 12:19 PM (IST)
मौसम अपडेट : जालंधर में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड, लोग घरों में दुबके, एयर क्वालिटी में हुआ सुधार
जालंधर में बारिश से ठंड बढ़ गई है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में शुक्रवार को दिन भर अधिकतम व न्यूनतम तापमान लगभग एक समान रहा। जिससे दिन भर सर्दी एक जैसी ही रही। वहीं शनिवार सुबह 11 बजे के बाद शुरू हुई बारिश जारी है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को शहर में अधिकतम 16.30 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे तड़के से लेकर रात तक दिन भर ठंडक एक जैसी ही रही। हालांकि, सुबह से हो रही बारिश का दौर दोपहर 12.30 बजे तक निरंतर रहा। इस बीच कई इलाकों में जलभराव भी हुआ। जिससे राहगीरों की समस्या तो बढ़ ही गई साथ ही कारोबार भी खासा प्रभावित हुआ। उधर, मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश को लेकर अलर्ट दिया गया है। आज भी बारिश की संभावन जताई है।

दरअसल, सप्ताह के शुरूआत से लेकर मौसम ने करवट ले ली है। जिसके तहत रोजाना आसमान में बादल छाए रहने, शीत लहर चलने व बारिश की सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे व बारिश हुई। हालांकि, बाद दोपहर बारिश तो बंद हो गई लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के बाद शीत लहर का प्रकोप भी बरकरार रहा। इस बीच न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हो गया है। 24 घंटे पहले न्यूनतम 11.50 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान बढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हालांकि, अधिकतम तापमान 16.30 डिग्री सेल्सियस ही चल रहा है।

गेहूं के लिए लाभदायक तो आलू के लिए घातक बारिश

इस बारे में बागबानी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुखदीप सिंह हुंदल बताते है कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है। लेकिन आलू की फसल इससे प्रभावित हो सकती है। कारण, आलू की फसल को जरूरत के मुताबिक पानी दिया जा चुका है। इसके अतिरिक्त पानी मिलने से आलू गल जाते है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में तेज बारिश होती है तो आलू की फसल प्रभावित होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.