विवेश्यस योग क्लब ने साइकिल रैली निकाल दिया पर्यावरण संंरक्षण का संदेश
साइकिल रैली ने 15 किमी का सफर तय किया। रैली न्यू जवाहर नगर से होते हुए जालंधर कैंट पहुंची। रैली में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों ने राहगीरों को पर्यावरण का संदेश दिया।
जालंधर, जेएनएन। पर्यावरण संरक्षण को लेकर विवेश्यस योग क्लब ने योग रैली निकाली। रैली में 11 से 50 आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली को हरी झंडी पूर्व अंतरराष्ट्रीय वेटर्न टेबल टेनिस खिलाड़ी व क्लब के प्रधान विकास महाजन ने दी। साइकिल रैली ने 15 किमी का सफर तय किया। रैली न्यू जवाहर नगर से होते हुए जालंधर कैंट पहुंची। रैली में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों ने राहगीरों को पर्यावरण का संदेश दिया।
क्लब के प्रधान विकास महाजन ने कहा कि दिन-प्रतिदिन प्रदूषित होता वातावरण चिंता का विषय है। इसी के साथ योग के महत्व के बारे में भी बताया गया कि योग व फिजिकल एक्टीविटी करने से कोरोना वायरस से लड़ा जा सकता है। हर शहरवासी को कोई न कोई फिजिकल एक्टीविटी करते रहना चाहिए। पर्यावरण संभाल के लिए हर नागरिक को खाली जगहों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सकें।
रैली में हिस्सा लेने वाले छोटी आयु के बालक आयुष व आद्धिक को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस रैली में विवेक भल्ला, कपिल कुमार, जसकरण, उपेन्द्र, अमित, आयुष, आद्धिक, अनाहिता, वसु, जैदी, टीना व पूजा शामिल थे।