जालंधर के इन दो फ्लाईओवरों पर लगेंगे व्यू कटर, पीएपी हेडक्वार्टर व छावनी क्षेत्र नहीं देख सकेंगे लोग
पीएपी परिसर और जालंधर छावनी क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हैं। कोई इनके अंदर की गतिविधियां न देख सके इसके लिए व्यू कटर लगाए जाएंगे।
जालंधर, जेएनएन। सैन्य एवं पुलिस प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के मद्देनजर पीएपी और रामा मंडी फ्लाईओवर के ऊपर व्यू कटर लगवाए जाएंगे। व्यू कटर लग जाने के बाद पीएपी मुख्यालय परिसर एवं छावनी क्षेत्र के भीतर फ्लाईओवर के ऊपर से देख पाना संभव नहीं रहेगा। पीएपी-रामा मंडी क्षेत्र में निर्माण कर रही निजी कंपनी ने पीएपी फ्लाईओवर के ऊपर इसे लेकर काम भी शुरू कर दिया है। फ्लाईओवर के दोनों तरफ लोहे के पोल लगाकर उन पर बड़े आकार वाले बोर्ड लगा दिए जाएंगे जिससे कि उनके पार देख पाना संभव नहीं होगा।
अमृतसर से लुधियाना की तरफ जाते हुए पीएपी फ्लाईओवर से बाईं तरफ देखने पर पीएपी मुख्यालय परिसर का अधिकांश हिस्सा नजर में आता है और उसके अंदर होने वाली मूवमेंट को भी देखा जा सकता है। इसी तरह से फगवाड़ा से जालंधर की तरफ आते हुए रामा मंडी फ्लाईओवर और पीएपी फ्लाईओवर के बाईं तरफ देखने पर छावनी क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा नजर में रहता है और उसके अंदर बनी इमारतों तथा उनमें होने वाली मूवमेंट भी दूर से नजर आती है
पीएपी परिसर और जालंधर छावनी क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हैं। पीएपी मुख्यालय की तरफ से पंजाब भर में तैनात आर्म्ड बटालियन की मूमेंट को कंट्रोल किया जाता है। इसी तरह से जालंधर छावनी में सेना की सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण 11 कोर का मुख्यालय भी है, यहां से समस्त पंजाब को नियंत्रित किया जाता है।
पीएपी फ्लाईओवर बीते मार्च 2019 में यातायात के लिए खोल दिया गया था और उसके बाद रामामंडी फ्लाईओवर को भी कंप्लीट कर उसे आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था। अब हाईवे निर्माण कर रही निजी कंपनी की तरफ से इन दोनों ही फ्लाईओवर के ऊपर व्यू कटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें