Move to Jagran APP

जालंधर में वैभव शर्मा बने शिवसेना समाजवादी के उपाध्यक्ष, शरारती तत्वों के खिलाफ लोगों को करेंगे जागरूक

जालंधर में शिवसेना समाजवादी के नेताओं ने कहा कि पंजाब में लगातार हिंदू नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। किसी की जान गई तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और पुलिस की होगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 03:43 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 03:43 PM (IST)
जालंधर में वैभव शर्मा बने शिवसेना समाजवादी के उपाध्यक्ष, शरारती तत्वों के खिलाफ लोगों को करेंगे जागरूक
जालंधर में वैभव शर्मा को जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपते हुए शिवसेना समाजवादी के नेता। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। शिवसेना समाजवादी ने जालंधर में संगठन का विस्तार किया है। वैभव शर्मा को जिला उपाध्यक्ष और राजीव भंडारी को जिला सचिव बनाया गया। इस संबंध में बैठक का आयोजन गोपाल नगर साईं मंदिर में हुआ। ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजनीश, प्रदेश चेयरमैन नरेंद्र, सचिव अश्विनी बंटी और उप चेयरमैन सुनील कुमार विशेष रूप से शामिल हुए।

loksabha election banner

इस दौरान रजनीश न्यूटन ने कहा कि पंजाब में अमन व शांति बहाल रखने के लिए समुचित प्रयास किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। इसी तरह, नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थकों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सरकार को ठोस फैसले लेने होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अपने स्तर पर शरारती तत्वों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम चला रही है।

पंजाब में लगातार हिंदू नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस को हिंदू नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। अगर कोई जानी नुक्सान होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और पुलिस की होगी।

इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती में सहयोग देने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर उनके साथ जैसा अलीपुरिया सुनील कुमार सुधीर कुमार रवि कुमार रेनू किरण रानी भारतीय ठाकुर अश्विनी शर्मा गुरिंदर पाल मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.