Move to Jagran APP

जालंधर टुडे: शहर में कई स्थानाें पर आज लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप; जानें और क्या है खास

Jalandhar Today 16th January 2022ः सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 830 बजे से हाेगा। इसके अलावा सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप सुबह 900 बजे से लगेगा जिसमें कई लाेगाें के शामिल हाेने की उम्मीद है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 09:29 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 09:29 AM (IST)
जालंधर टुडे: शहर में कई स्थानाें पर आज लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप; जानें और क्या है खास
सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 8:30 बजे से हाेगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 16th January 2022ः  शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार, 16 जनवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

loksabha election banner

वैक्सीनेशन कैंप सुबह 8:30 बजे से

शहर में काेराेना का खतरा बढ़ने के साथ ही वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ गई है। सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप सुबह 8:30 बजे से हाेगा। इसके अलावा सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप सुबह 9:00 बजे से जबकि सरकारी हेल्थ सेंटर दादा कालोनी में वैक्सीन सुबह 9:00 बजे से लगेगी।

आर्य सम्मेलन में जिले भर से उमड़ेंगे श्रद्धालु

आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कालोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन 16 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगा। जिसका आगाज हवन यज्ञ के साथ किया जाएगा। इस दौरान जिलेभर से आर्य समाज के परिवार शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां देंगे। इस दौरान केवल वैक्सीन की डोज लगा चुके लोग ही प्रवेश पा सकेंगे।

- भजन संध्या

श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन शाम 6 बजे होगा‌ इस दौरान भजन गायकों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसकाे लेकर भक्ताें में उत्साह पाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-वैक्सीन की दाेनाें डाेज लगवाने के बाद ही यात्रियाें काे ट्रेन में मिलेगी सीट, जानें रेलवे का नया नियम

- कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी शबद गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे। इस दौरान अतिथियों तथा रागी जत्थे के सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं प्राचीन हनुमान मंदिर सूदां में हवन यज्ञ सुबह 7 बजे से हाेगा।

यह भी पढ़ें-नशे में ससुर का अपनी ही बहू पर डाेला मन, शराब पीकर करने लगा अश्लील हरकतें; जानें फिर क्या हुआ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.