जालंधर के कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में लगा वैक्सीनेशन कैंप, 45 प्लस लोगों ने लगवाया टीका
बाजार शेखां में वैक्सीनेशन कैंप में कांग्रेस पार्षद चड्डा और प्रधान रमन अरोड़ा ने कहा कि जिनको वैक्सीन नहीं लगी है कृपया वे भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं और स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करें।
जालंधर, जेएनएन। शनिवार को कष्ट निवारण बालाजी मंदिर, बाजार शेखां में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें प्रधान रमन अरोड़ा और पार्षद शैरी चड्डा ने सहयोग दिया। कैंप में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। कुछ फ्रंटलाइन वारियर्स का भी वैक्सीनेशन किया गया। कांग्रेस पार्षद चड्डा और प्रधान रमन अरोड़ा ने कहा कि जिनको वैक्सीन नहीं लगी है, कृपया वे भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं और स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सभी लोग यह समझें कि उनकी सुरक्षा में ही देश की सुरक्षा है। सभी लोग मास्क पहने और फिजिकल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। सरकार की सभी गाइडलाइंस का पालन करें। एक-दूसरे को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। प्रधान रमन अरोड़ा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि बालाजी महाराज जल्द से जल्द इस महामारी को जड़ से खत्म करें।
इस मौके पर श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर के चैयरमैन राकेश जसूजा, राजकुमार मदान, शैली खन्ना, अमित गुंबर, विशाल शर्मा, योगेश कत्याल, हितेश चड्ढा ने आए हुए लोगों का भरपूर सहयोग किया। मेडिकल टीम में सीएचओ चेतना, बलवीर कौर एएनएम, जगमीत कौर, हरमिंदर कौर हरमन ने लोगो को वैक्सीन लगाई। वैक्सीन लगवाने के बाद लोगो ने और मंदिर कमेटी, मेडिकल टीम की सदस्यों का धन्यवाद किया।