Move to Jagran APP

जालंधर टुडे : केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी आज शहर में, सीए के साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत करेंगी

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी आज जालंधर में आएंगी। इस दौरान वह शहर के सीए के साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत करेंगी। केंद्रीय मंत्री मॉडल टाउन पार्क नजदीक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में रात 8 बजे पहुंचेगी।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 08:33 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 08:33 AM (IST)
जालंधर टुडे : केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी आज शहर में, सीए के साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत करेंगी
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी आज जालंधर में आएंगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 8 जनवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी आज शहर में

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी शनिवार को शहर में आएंगी। इस दौरान वह शहर के सीए के साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत करेंगी। केंद्रीय मंत्री मॉडल टाउन पार्क नजदीक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में रात 8 बजे पहुंचेगी। इस दौरान सीए संजय कपूर, सीए अश्वनी जिंदल, सीए डॉक्टर अश्वनी गुप्ता, राजेश कक्कड़ सीए आरएस कालड़ा तथा अश्वनी रंधावा सहित एसोसिएशन के साथ रूबरू होंगी।

भगवान शनि देव उपासना

मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी होशियारपुर रोड में भगवान शनि देव की उपासना तथा उनको समर्पित हवन यज्ञ का आयोजन रात 7 बजे से होगा।

बैठक

आम आदमी पार्टी के हल्का सेंट्रल से उम्मीदवार घोषित किए थे रमन अरोड़ा के साथ शहर के व्यापारियों की बैठक पंज पीर बाजार में दोपहर तीन बजे होगी।

हड़ताल

नर्सिंग स्टाफ रहेगा हड़ताल पर, प्रभावित होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

सोमवार को नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाएं तो प्रभावित होंगी कि साथ ही अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर चल रहा है।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से

सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से

सरकारी हेल्थ सेंटर दादा कॉलोनी में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से।

अपाहिज आश्रम डीएवी कॉलेज रोड में वैक्सीन कैंप सुबह 10 बजे से।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.