Move to Jagran APP

दो अफीम तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से अफीम लाकर जालंधर में करते थे सप्लाई

महानगर में एक बार फिर दैनिक जागरण की खबर पर मुहर लगी है। देहात पुलिस ने एक बार फिर झारखंड से अफीम लाकर जालंधर में बेचने आए अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दो तस्करों के कब्जे से पुलिस ने सात किलो अफीम बरामद की है।

By Edited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 07:52 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 09:56 AM (IST)
दो अफीम तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से अफीम लाकर जालंधर में करते थे सप्लाई
देहात पुलिस ने एक बार फिर झारखंड से अफीम लाकर जालंधर में बेचने आए तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता जालंधर महानगर में एक बार फिर दैनिक जागरण की खबर पर मुहर लगी है। देहात पुलिस ने एक बार फिर झारखंड से अफीम लाकर जालंधर में बेचने आए अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दो तस्करों के कब्जे से शाहकोट थाने की पुलिस ने सात किलो अफीम बरामद की है। एसएसपी देहात डा संदीप गर्ग ने बताया कि शाहकोट थाने के एसआइ साहिल चौधरी को सूचना मिली थी कि इलाके में अफीम की तस्करी की जा रही है। इसके बाद एसपी इन्वेस्टीगेशन मनप्रीत ¨सह ढिल्लों, डीएसपी शाहकोट दविन्द्र घुम्मण के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की गई। इस दौरान पुलिस ने सलैचां के पास नाकाबंदी के दौरान बाइकसवार दो युवकों को रोका। उनकी तलाशी लेने पर सात किलो अफीम बरामद की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी थाना के गांव सुचेतगढ़ निवासी दर्शन सिंह और झारखंड के पलामू जिले के गांव जमुना निवासी सनाजीर मियां के रूप में हुई। सनाजीर झारखंड से अफीम लाकर दर्शन सिंह को देता था। दर्शन खेती करता है। दैनिक जागरण ने पहले ही उठा दिया था सच्चाई से पर्दा दैनिक जागरण ने बीते दिनों इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए यह बताया था कि जालंधर में अफीम की तस्करी झारखंड से हो रही है। इसके बाद पुलिस ने इन दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले 18 फरवरी 2021 : गदईपुर से आमिर खान और विजय महतो को किया गिरफ्तार। 2.7 किलो अफीम बरामद। झारखंड से अफीम लाकर बेचने की कबूली बात। 6 जनवरी 2021 : अमृतसर में अफीम की डिलीवरी करने जा रही झारखंड की महिला सप्लायर बेटे और भतीजे के साथ गिरफ्तार। 26 किलो अफीम कार की स्टेपनी से बरामद। 17 जनवरी 2020 : झारखंड से अफीम लाकर जालंधर में सप्लाई करने वाले दो तस्कर भोगपुर में गिरफ्तार। कार के दरवाजे में छिपाकर लाते थे अफीम। 2 किलो 85 ग्राम अफीम बरामद। 29 नवंबर 2019 : थाना 6 की पुलिस ने 1.5 किलो अफीम के साथ झारखंड के तस्कर चंदन कुमार पासवान को किया गिरफ्तार। झारखंड से अफीम लाकर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में करता था सप्लाई। 2 अप्रैल 2015 : सात किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार। गोराया पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने झारखंड से अफीम लाकर सप्लाई की कबूली बात।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.