वन टाइम सेटलमेंट स्कीम से व्यापारियों को मिलेगा लाभ : मल्होत्रा
पंजाब मोटर पार्ट्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी मल्होत्रा ने कहा कि वन टाइम सेटलमेंट स्कीम से व्यापारियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।
जागरण संवाददाता, जालंधर : पंजाब मोटर पार्ट्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी मल्होत्रा ने कहा कि वन टाइम सेटलमेंट स्कीम से व्यापारियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। वैट असेसमेंट को लेकर व्यापारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके लिए एसोसिएशन के बैनर तले आवाज बुलंद की गई थी, जिसके बाद वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को लागू किया गया है। एसोसिएशन की बैठक में अश्वनी मल्होत्रा ने व्यापारियों की समस्याओं का नई सरकार द्वारा समाधान करने की उम्मीद जताई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी व्यापारी भाइयों को अपने मत का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। मत का इस्तेमाल करके सजग नागरिक होने का प्रमाण देना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। एसोसिएशन की गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक सुरिदर उप्पल, उपाध्यक्ष प्रवीण बेरी, जोगिदर सिंह भाटिया, संयुक्त सचिव राजीव कांत, नरेंद्र कुमार कांसरा, कार्यकारी सदस्य रमन मित्तल, जोगिदर सिंह, यशपाल शर्मा, जेजे मल्होत्रा, राकेश गुप्ता, विनोद गुगलानी, अजय पुरी तथा अजय ठाकुर सहित एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे। ं