Move to Jagran APP

Top Jalandhar News of the day, 1st August 2019 सोने का कड़ा काटकर ले गईं शातिर महिलाएं, दो लाख देकर जगुआर मालिक को दिया फर्जी नंबर, अब कूड़े तेल निकलवाएगा निगम

करतारपुर में कार सवार महिलाएं सोने का कड़ा काट हुईं फुर्र। दलाल ने जगुआर मालिक को दो लाख लेकर थमाई फर्जी आरसी और कूड़े से तेल बनवाएगा नगर निगम।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 05:50 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 05:50 PM (IST)
Top Jalandhar News of the day, 1st August 2019 सोने का कड़ा काटकर ले गईं शातिर महिलाएं, दो लाख देकर जगुआर मालिक को दिया फर्जी नंबर, अब कूड़े तेल निकलवाएगा निगम

जालंधर, जेएनएन। Top Jalandhar News of the day, 1st August 2019। करतारपुर में कार में आईं महिलाएं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन की पत्नी का सोने का कड़ा काट ले गईं। इधर, जगुआर कार खरीदने वाले कपूरथला के एक व्यक्ति से दलाल ने वीआईपी नंबर दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठग लिए। वहीं, पिछले 20 वर्षों से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर परेशान नगर निगम अब कूड़े तेल बनवाएगा। इसके लिए हैदराबाद की एक कंपनी से करार किया गया है।

loksabha election banner

बातों में उलझाकर महिला का सोने का कड़ा काटा

जिले में चोर लुटेरे पुलिस से बेखौफ हैं। ताजा मामला करतारपुर का है। वीरवार सुबह यहां कार से आईं शातिर महिलाएं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन नरेश अग्रवाल की पत्नी अनीता का सोने का कड़ा काट लें गईं। अनीता अपने पौत्र के जन्मदिन के मौके पर घर से मंदिर में माथा टेकने जा रहीं थी। रास्ते में उन्हें कार सवार महिलाएं मिल गईं। कार एक पुरुष चला रहा था। महिलाओं ने उन्हें बातों में उलझा लिया और मौका पर उनका कड़ा काट लिया। जब वह मंदिर पहुंची तो अपने साथ हुई वारदात का अहसास हुआ। करतारपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो लाख लेकर जगुआर मालिक को थमाई फर्जी आरसी

कपूरथला के नरेश मल्होत्रा के साथ बड़ी ठगी हो गई है। एक दलाल ने उन्हें वीआईपी नंबर की फर्जी आरसी देकर उनसे करीब दो लाख रुपये ठग लिए। ठगी का पता उन्हें तब चला जब कार रिपेयरिंग के बाद उन्होंने इंश्योरेंस क्लेम किया। कंपनी की जांच में आरसी फर्जी पाई गई। इस पर उन्होंने कंज्यूमर फोरम में शिकायत दी। हालांकि फोरम से उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाई क्योंकि नरेश दलाल के साथ लेन-देन का सुबूत नहीं दे पाए। मामले में कार डीलर को भी क्लीन चिट दे दी गई।

शहर के कूड़े से अब तेल बनवाएगा निगम

नगर निगम ने वरियाणा डंप पर लगे कूड़े के ढेर से निजात पाने के लिए हैदराबाद की एक कंपनी से करार किया है। यह कंपनी कूड़े से तेल बनाकर बेचेगी। निगम ने स्मार्ट सिटी के तहत इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर ली है। कंपनी ने वरियाणा डंप पर लगे 25 साल के कूड़े के ढेर का आंकलन कर लिया है और उसका छह लाख टन कूड़े से तेल बनाना निगम का लक्ष्य है। प्रोजेक्ट को इसी महीने अमलीजामा पहनाए जाने की उम्मीद है। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2001 में वरियाणा में कूड़े से खाद बनाने का प्रोजेक्ट शुरू हुआ था लेकिन यह कुछ वर्ष बाद बंद करना पड़ा था। चार साल पहले जमशेर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की योजना बनाई गई थी लेकिन तत्कालीन और मौजूद जालंधर कैंट विधायक परगट सिंह के विरोध के कारण इसे बंद करना पड़ा था।


हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.