Jalandhar Today 15th januaryः जालंधर में कोरोना वैक्सीन को लेकर आज विभाग करेगा सार्वजनिक घोषणा
जालंधर में कोरोना वायरस महामारी से दो चार हो चुके लोगों को सेहत विभाग द्वारा राहत भरी खबर दी जा चुकी है। कोरोना की वैक्सीन इजाद होने तथा शहर में पहुंचने के बाद 15 जनवरी को इसे लेकर सार्वजनिक घोषणा की जाएगी।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 15 जनवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।
- कोरोना वायरस महामारी से दो चार हो चुके लोगों को सेहत विभाग द्वारा राहत भरी खबर दी जा चुकी है। कोरोना की वैक्सीन इजाद होने तथा शहर में पहुंचने के बाद 15 जनवरी को इसे लेकर सार्वजनिक घोषणा की जाएगी। सिविल अस्पताल के ट्रेनिंग सेंटर में दोपहर 2 बजे मीडिया के रूबरू होकर सेहत विभाग के अधिकारी इसे लगाने को लेकर सार्वजनिक रूप से घोषणा करेंगे।
- शहर में कूड़े की सैगरिगेशन को लेकर नगर निगम द्वारा 15 जनवरी को सुबह 11 बजे मॉडल टाउन में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को जहां कूड़े की सैगरिगेशन को जागरूक किया जाएगा। वहीं इसकी पालना ना करने वालों के चालान भी काटे जाएंगे।
- मां त्रिपुरमालिनी धाम श्री देवी तलाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन रात 7:30 बजे से होगा। लोगों को सर्दी से बचाव रखने के लिए हीटर का इंतजाम भी प्रबंधक कमेटी द्वारा किया जाएगा।
- भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी सेल की बैठक शीतला मंदिर स्थित पार्टी ऑफिस में दोपहर 2 बजे होगी। जिसमें बुद्धिजीवी सेल के जिलेभर से पदाधिकारी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- Jalandhar Coronavirus Update: जालंधर में फिर सक्रिय होने लगा कोरोना, 34 नए मरीज आए सामने; एक की मौत
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें