जालंधर से दिल्ली के बाद अब मुंबई के लिए भी टिकट बुकिंग शुरू, आदमपुर से 25 को पहली उड़ान
25 तारीख को सुबह 1005 पर स्पाइस जेट की फ्लाइट (एसजी 2402) मुंबई से आदमपुर के लिए उड़ान भरेगी और 135 पर आदमपुर में लैंड करेगी। विमान यहां आधा घंटा रुकेगा और उसके बाद वापसी की उड़ान भरेगा।
जालंधर, जेएनएन। आदमपुर (जालंधर) से माया नगरी मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होने की संभावनाएं प्रबल होती दिखाई दे रही हैं। निजी एयरलाइंस स्पाइसजेट की तरफ से आदमपुर-मुंबई सेक्टर फ्लाइट के लिए यात्रियों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है।
विंटर शेड्यूल के मुताबिक सुबह 10:05 पर स्पाइस जेट की फ्लाइट (एसजी 2402) मुंबई से आदमपुर के लिए उड़ान भरेगी और 1:35 पर आदमपुर में लैंड करेगी। आधा घंटा आदमपुर में रुकने के बाद फ्लाइट (एसजी 2403) 2:05 बजे वापस मुंबई के लिए उड़ान भरेगी और शाम 5:25 पर मुंबई में लैंड करेगी। हालांकि मुंबई से आदमपुर पहुंचने के लिए फ्लाइट साढे़ तीन घंटे का समय लेगी, लेकिन आदमपुर से मुंबई फ्लाइट का समय 3 घंटे 20 मिनट का होगा।
कैंसिल कर दी गई है जयपुर की फ्लाइट
इससे पहले स्पाइसजेट की तरफ से आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जा चुकी है। विंटर शेड्यूल में आदमपुर से दिल्ली एवं मुंबई समेत जयपुर की फ्लाइट भी शुरू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन बुकिंग शुरू होने से पहले ही जयपुर सेक्टर की फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया।
करीब आठ महीने बाद शुरू हो रही दिल्ली की फ्लाइट
मार्च के अंत में कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद स्पाइसजेट ने आदमपुर से दिल्ली की फ्लाइट स्थगित कर दी थी। उसके बाद अनलाक प्रक्रिया में फ्लाइट को दोबारा शुरू किया गया पर कुल तीन फ्लाइट के बाद ही संचालन बंद कर दिया गया। मुख्य कारण रहा कोरोना के कारण रूट पर यात्रियों की संख्या कम हो जाना। हालांकि कंपनी की ओर आधिकारिक रूप तकनीकि कारण बताए गए। अब पंजाब में ट्रेनें बंद होने के कारण लोग एयर सहित अन्य माध्यमों से सफर कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि उड़ानों का संचालन नियमित रूप से हो सकेगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें