Move to Jagran APP

Jalandhar Today 17th September 2021 : श्री गणपति विसर्जन को लेकर आज निकलेगी शोभायात्रा, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

जालंधर में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में जारी श्री गणेश उत्सव के समापन के बाद शुक्रवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना की जाएगी। शोभायात्रा के रूप में सुबह 11 बजे पवित्र प्रतिमा को रवाना किया जाएगा।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 08:25 AM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 08:25 AM (IST)
Jalandhar Today 17th September 2021 : श्री गणपति विसर्जन को लेकर आज निकलेगी शोभायात्रा, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में श्री गणपति विसर्जन को लेकर आज शोभायात्रा निकाली जाएगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 17 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

श्री गणपति विसर्जन के लिए आज निकलेगी शोभायात्रा

मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में जारी श्री गणेश उत्सव के समापन के बाद शुक्रवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना की जाएगी। शोभायात्रा के रूप में सुबह 11 बजे पवित्र प्रतिमा को रवाना किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं की तरफ से लंगर लगाकर तथा पुष्प वर्षा करके शोभायात्रा का भव्य स्वागत होगा।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में सुबह 9 बजे वैक्सीन कैंप शुरू होगा।

श्री राधा अष्टमी

श्री राधा कृष्ण मंदिर रोज पार्क में श्री राधा अष्टमी का आयोजन शाम 5 बजे से होगा। इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायक मंदिर में हाजिरी लगाएंगे।

बैठक

19 सितंबर को शहर में होने वाले शस्त्र मार्च की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अर्जुन नगर में शाम 6 बजे होगा। इस दौरान मार्च को लेकर रुट प्लान अपडेट किया जाएगा।

डिजाइनर मास्क की प्रदर्शनी

सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट मिट्ठू बस्ती के फैशन डिजाइनिंग विभाग ने इनोवेटिव मास्क मेकिंग प्रतियोगिता करवा उनकी प्रदर्शनी लगाई। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकारी दिखाते हुए मार्फ भी बनाए, जिसका अर्थ है एक स्कार्फ के साथ मास्क। छात्रों ने बेकार सामग्री जैसे पेपर क्लिप, ऊन आदि से शीट्स भी तैयार की। एचओडी अनु बजाज ने कहा कि छात्रों ने ये मास्क स्वयं तैयार किए।

यह भी पढ़ें-  पंजाबी सिंगर Karan Aujala और Harjit Harman को महिला आयोग ने किया तलब, शराब से महिला की तुलना पर कंट्रोवर्सी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.