मेयर ने जानी सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने की तकनीक
स्मार्ट सिटी कांफ्रेंस के लिए मुंबई गए मेयर जगदीश राजा ने बताया कि उन्होंने कांफ्रेंस के तहत लगाई गई प्रदर्शनी में शहरों के विकास से जुड़े कई प्रोजेक्टों और सेनीटेशन व्यवस्था पटरी पर लाने वाली अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी ली।
जागरण संवाददाता, जालंधर : स्मार्ट सिटी कांफ्रेंस के लिए मुंबई गए मेयर जगदीश राजा ने बताया कि उन्होंने कांफ्रेंस के तहत लगाई गई प्रदर्शनी में शहरों के विकास से जुड़े कई प्रोजेक्टों और सेनीटेशन व्यवस्था पटरी पर लाने वाली अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी ली।
मेयर जगदीश राजा ने बताया कि शहरों में निर्माण कार्य बहुत तेजी से और बड़े पैमाने पर होने के चलते निर्माण कार्यों के मलबे के ढेर लग जाते हैं। इससे जनता को बहुत परेशानी होती है। मेयर ने बताया कि प्रदर्शनी में गुरुग्राम की एक कंपनी ने कंस्ट्रक्शन के मलबे से कैसे टाइलें आदि बनाई जा सकतीं हैं आदि की जानकारी दी। उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों को जालंधर आकर निगम के अधिकारियों को डेमो देने के लिए कहा है। मेयर ने बताया कि इसके अलावा सालिड वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़ी कुछ कंपनियों से भी चर्चा की गई। बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र से भी घर जाकर मिले मेयर
मेयर ने मुंबई दौरे के अपने अंतिम दिन बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र से उनके घर जाकर मुलाकात कर जालंधर की यादें साझा की। धमेंद्र ने बताया कि वो संत थियेटर जाया करते थे। उन्हें अभी तक याद है कि ओल्ड रेलवे रोड के पीछे फिल्मी हीरो की पें¨टग बनाईं जाती थीं। दिलीप कुमार उनके पसंदीदा हीरो थे। पोस्टर और पें¨टग में जैसे दिलीप कुमरा के बाल होते थे, वे अपने बाल भी वैसे ही बना लेते थे। मेयर के ओएसडी हरप्रीत ¨सह वालिया ने बताया कि धर्मेंद्र ने इस मुलाकात के दौरान जालंधर के फिल्म वितरक रहे धर्मवीर शर्मा के बेटे सुनील शर्मा भी मेयर के साथ थे। उनके पिता ने उनके बेटे सन्नी देयोल की फिल्म घायल के वितरण के अधिकार खरीदे थे। इस पर धर्मेंद्र ने सुनील शर्मा से कहा कि वे उनके पिता को जानते थे।