Move to Jagran APP

फिरोजपुर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी, नहर किनार मिले फाड़े गए अंग; अज्ञात लोगों पर केस

फिरोजपुर के मक्खू हलके में श्री गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। सतलुज दरिया से निकलने वाली नहर पर बने नए पुल के नीचे श्री गुटका साहिब के अंग मिले हैं। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 04:08 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 04:08 PM (IST)
फिरोजपुर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी, नहर किनार मिले फाड़े गए अंग; अज्ञात लोगों पर केस
फिरोजपुर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

संवाद सहयोगी, मक्खू (फिरोजपुर)। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला अभी ठंडा नहीं हो रहा कि एक बार फिर मक्खू हलके में श्री गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। यहां सतलुज दरिया से निकलने वाली नहर पर बने नए पुल के नीचे श्री गुटका साहिब के फटे अंग और धार्मिक लिटरेचर से संबंधी अंग बिखरे पाए गए। हालांकि इस बेअदबी के इस मामले में थाना मक्खू पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, लेकिन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले ऐसी घटनाएं जारी हैं।

loksabha election banner

थाना मक्खू के एएसआइ गुरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान बंगाली वाला पुल के पास मुखबिर खास ने सूचना दी थी कि सतलुज दरिया के नए पुल के नीचे किनारे के पास श्री गुटका साहिब के अंग और अन्य  धार्मिक लिटरेचर बिखरे पड़े हैं, जोकि किसी शरारती तत्व की तरफ से बिखेरकर श्री गुटका साहिब की बेअदबी की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच की तो मामले को सही पाया गया और बड़े आदर से गुटका साहिब के अंगों को समेट कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। फिलहाल अभी अज्ञात लोगों पर पर्चा दर्ज किया गया है लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जाएगा। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

फिरोजपुर में नारकोटिक्स सेल पुलिस ने गश्त के दौरान गांव नवां किला के नजदीक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे हेरोइन बरामद। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना लक्खोके बहराम में एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया है। नारकोटिक्स सेल के एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि गश्त के

दौरान गांव नवां किला के नजदीक शक होने पर रोकने का इशारा किया गया तो वे पुलिस के देख भागने लगा। पीछा कर उसे काबू कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान सचिन पुला सुरजीत सिंह निवासी लक्खोके बहराम के रूप में हुई और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.