Move to Jagran APP

खूबसूरती का नया ट्रेंड, महिलाओं में बढ़ा लिपिस्टिक के मैट व रेड कलर का क्रेज

आजकल लिपस्टिक के अलग-अलग रंगों को लेकर महिलाओं में बहुत क्रेज देखा जाता है। न्यूड और मैट लिपस्टिक अभी बहुत ट्रेंड में है। इसे हर वर्ग के युवतियां काफी पसंद कर रही हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 11:11 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 05:06 PM (IST)
खूबसूरती का नया ट्रेंड, महिलाओं में बढ़ा लिपिस्टिक के मैट व रेड कलर का क्रेज
खूबसूरती का नया ट्रेंड, महिलाओं में बढ़ा लिपिस्टिक के मैट व रेड कलर का क्रेज

जालंधर, जेएनएन। खूबसूरत दिखने के लिए महिलाओं में हमेशा क्रेज रहता है। कोई फंक्शन हो या विवाह समारोह, हर महिला की चाहत होती है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे। शादियों का सीजन चल रहा है और इन दिनों युवितियां सजने में किसी से पीछे नहीं रहना चाहतीं। बात मेकअप की करें तो होंठ हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाते है।  इसलिए महिलाएं मेकअप के दौरान होठों का भी खास ध्यान रखती हैं। शायद ही कोई लड़की ऐसी होगी, जिसे लिपस्टिक नहीं पसंद हो। आजकल लिपस्टिक के अलग-अलग रंगों को लेकर महिलाओं में बहुत क्रेज देखा जाता है।  न्यूड और मैट लिपस्टिक अभी बहुत ट्रेंड में है। इसे हर वर्ग के युवतियां काफी पसंद कर रही हैं।

loksabha election banner

फैशन के बदलते दौर के साथ मेकअप का हर सामान बदल रहा है। इसी क्रम में लिपस्टिक भी काफी बदल गई है। इसमें एक कलर के न जाने कितने डिजाइन मिल जाते हैं जिसे महिलाएं अपनी ड्रेस के साथ मैच करती हैं। चेहरे का मेकअप परफेक्ट हो, ड्रेस शानदार हो और उस पर लिपस्टिक का शेड ड्रेस से और मेकअप से मैच करता हो तो खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।

दुल्हनें देती हैं रेड कलर को तवज्जो

 

दुल्हनें अधिकतर रेड कलर की लिपस्टिक को ज्यादा तवज्जो देती है, क्योंकि उनके लहंगे का रंग भी मैरून या लाल ही होता है। वह शादी के दौरान लाल या मैरून लिपस्टिका का इस्तेमाल करती हैं।

मैट कलर भी ट्रेंड में

मैट कलर डॉग कलर होता है। इसे खासकर दुल्हनें शादी के दौरान या शादीशुदा महिलाएं ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। इसमें ज्यादातर रेड-मैरून कलर इस्तेमाल होता है। मैट में भी कई प्रकार के रंग उपलब्ध हैं, जैसे कि गुलाबी, संतरी व अन्य।

लाइट होते हैं न्यूड कलर

इसमें ज्यादातर लाइट कलर होते हैं जो कॉलेज या ऑफिस की लड़कियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। न्यूड में भी कई कलर उपलब्ध है जैसे कि ब्राउन, लाइट ङ्क्षपक इत्यादि। इन सब रंगों का इस्तेमाल लड़कियों में ज्यादा किया जाता है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.