Weather Update Jalandhar : जालंधर में तड़के बारिश से बढ़ी ठंड, आज दिनभर छाए रहेंगे बादल
Weather Update Jalandhar जालंधर में मंगलवार को दिन की शुरुआत बारिश व ठंड से हुई। सुबह बारिश से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। हवा में ठंडक होने की वजह से सुबह सैर करने के लिए जाने वाले लोग गर्म कपड़े पहन के निकले।
जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Update Jalandhar जालंधर में मंगलवार को दिन की शुरुआत बारिश व ठंड से हुई। तड़के हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। सुबह बारिश से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। हवा में ठंडक होने की वजह से सुबह सैर करने के लिए जाने वाले लोग गर्म कपड़े पहन के निकले। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तापमान के बारे में भी उछाल दर्ज किया जाएगा। वहीं आसमान में कई जगह पर बादल छाए रहेंगे। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। आने वाले 1 सप्ताह में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंडक बढ़ेगी। वहीं आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। इसकी वजह से तड़के तथा रात की ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम यथावत रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दीवाली के दिन आसमान साफ रहने का अनुमान है।
इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड बढ़ेगी। वहीं, सप्ताह के पहले दिन से रोजाना धूप खिलने के बावजूद न्यूनतम तापमान में इजाफा नहीं हो रहा। यही कारण है कि तड़के तथा रात को ठंड पड़ रही है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। जिसके चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम यथावत रहेगा। वहीं सिविल अस्पताल के डॉ. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि शुरुआती दौर में सर्दी का आलम बुजुर्गों व बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है इन्हें निमोनिया होने की वजह से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। बीमारियों से बचाव के लिए इन्हें गर्म कपड़े पहनने के अलावा दिन में दो-तीन बार गर्म पानी का भी सेवन करना चाहिए।