अज्ञात युवकों ने हमला कर शेखे कालोनी के युवक को घायल किया
गांव रेरू के नजदीक करीब 10 अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 06:05 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 06:05 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जालंधर : गांव रेरू के नजदीक करीब 10 अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शेखे कालोनी निवासी सुनील कुमार उर्फ सन्नी ने बताया कि वह गायक है। रविवार देर रात उसे उसके पास काम करने वाली लड़की का फोन आया कि उसे पैसों की जरूरत है। इसके बाद वह रात को पत्नी के साथ हाईवे स्थित संधू प्लाजा के पास उसे पैसे देने गया। इस दौरान वहां पहले से तेजधार हथियारों के साथ खड़े करीब 10 युवकों ने उस पर हमला कर दिया। जब वहां लोग जमा होने लगे तो सभी फरार हो गए। उसे राहगीरों ने सिविल अस्पताल दाखिल करवाया, जहां से डाक्टरों ने उसे निजी अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस ने अभी पीड़ित के बयान दर्ज नहीं किए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें