आदर्श नगर चौक में टेंपो ने मारी कार को टक्कर
आदर्श नगर गुरुद्वारा साहिब वाली क्रासिग नया एक्सीडेंट स्पॉट बन रही है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 12:05 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 12:05 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : आदर्श नगर गुरुद्वारा साहिब वाली क्रॉसिग नया एक्सीडेंट स्पॉट बन रही है। यहां रोजाना हादसे हो रहे हैं। रविवार सुबह क्रॉसिग पर हरबंस नगर निवासी संजीव चड्ढा की कार को तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में संजाव चड्ढा बाल-बाल बच गए लेकिन कार क्षतिगस्त हो गई। संजीव ने बताया कि झंडिया वाला पीर चौक की तरफ से आ रहे टेंपो ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि कार की एक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि शहर में सुबह कामर्शियल वाहनों की एंट्री खुली होती है और एंट्री का समय खत्म होने से पहले शहर से बाहर जाने के लिए ड्राइवर गाड़ियां तेज भगाते हैं। संजीव ने इलाका पार्षद से मांग की है कि हादसे रोकने के लिए यहां स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें