Move to Jagran APP

Punjab Weather Update: जालंधर-लुधियाना में जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह जलभराव

आसमान में गरज के साथ बादल छाए और मूसलाधार बारिश हुई। सुबह से रुक-रुक बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आ गई है और ठंड बढ़ गई है।

By SatpaulEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 08:37 AM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 07:31 PM (IST)
Punjab Weather Update: जालंधर-लुधियाना में जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह जलभराव
Punjab Weather Update: जालंधर-लुधियाना में जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह जलभराव

जालंधर, जेएनएन। हफ्तेभर खिली धूप तथा बढ़ रहे तापमान के बीच शनिवार को पंजाब के कई जिलों में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। जालंधर में सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छा गए और मूसलधार बारिश हुई, जो कि रुक-रुक कर जारी है। इसके बाद दोपहर सवा दो बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ करीब आधे घंटे तक मूसलधार बारिश हुई। इससे कुछ देर के लिए जनजीवन ठहर सा गया। जालंधर-आदमपुर रोड का जलभराव के कारण बुरा हाल हो गया। यहां घंटों लोग जाम में फंसे रहे। शेष शहर में भी जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है।

prime article banner

कपूरथला में भी सुबह से बूंदाबांदा जारी है। गुरदासपुर में हल्की बारिश हो रही है। .यहां अधिक्तम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री है। रूपनगर में बारिश के बाद आसमान पर बादल छाए हुए हैं। यहां कुछ देर हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। तापमान में गिरावट के कारण ठंड का अहसास बढ़ गया है। गर्म कपड़े एक बार फिर अलमारियों से बाहर आ गए हैं।

जालंधर में दोपहर सवा दो बजे हुई मूसलधार बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया।

लुधियाना में दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। घने बादलों की वजह से दिन में अंधेरा छा गया। वाहन चालकों पर लाइट जलाकर चलाना पड़ा।

लुधियाना में भी दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई। शनिवार दोपहर ढाई बजे के बाद दिन में ही अंधेरा छा गया और बारिश हुई। कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी पड़े। शहर के कई हिस्सों में पानी भरने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।

इससे पहले जालंधर में शनिवार तड़के से शुरू हुई बारिश लगातार जारी है, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सबसे अधिक परेशानी उन बच्चों को हुई, जिन्होंने फाइनल एग्जाम के लिए परीक्षा देने जाना था। उधर, तेज हवाओं तथा बारिश के चलते पावर कट लगा दिया गया। बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई। सुबह के समय बारिश के दौरान दिन में ही रात का अहसास हो रहा था। वाहन चालकों को लाइटें ऑन करके चलना पड़ा।शहर की सड़कों में पानी भरने से कई जगह जाम लगा रहा है, जिससे आॅफ‍िस व जल्द काम पर पहुंचने वालो लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। 

करतारपुर (जालंधर) में मूसलधार बारिश के कारण फर्नीचर बाजार की सड़कों में एक फीट तक पानी भर गया।

रूपनगर में शनिवार सुबह हल्की बारिश के बाद आसमान में छाए बादल। यहां हल्की ओलावृष्टि भी हुई है।

तीन डिग्री तक गिरा तापमान

बारिश के कारण तापमान तीन डिग्री तक नीचे गिर गया है। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के साथ आसपास चल रहा था। बारिश के बाद तापमान लुढ़क कर 22 डिग्री तक पहुंच गया है। उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 तथा न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस पहले शुक्रवार को भी आसमान में बादल हुए थे और तेज हवा चल रही थी।

नहीं छूट रहे गर्म कपड़े

मौसम में आए बदलाव की वजह से लोगों को फ‍िर से गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। हफ्ते भर मौसम साफ रहने व तापमान बढ़ने के कारण कई लोगों ने गर्म कपड़े पहनने छोड़ दिए थे, लेकिन शनिवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को फ‍िर से गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.