तरुण गर्ग बने शिरोमणि अकाली दल कैंट के प्रेसीडेंट, पार्टी ने दो दशकों बाद बदला प्रधान
पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के निर्देशानुसार हलका इंचार्ज सरबजीत सिंह मक्कड़ ने तरुण गर्ग को नियुक्ति पत्र देकर कैंट इलाके में पार्टी का विस्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी। तरुण गर्ग ने कहा कि वह पूरी तनदेही से पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाने का कार्य करेंगे।
जालंधर छावनी, जेएनएन। शिरोमणि अकाली दल बादल ने तरुण गर्ग को दल का जालंधर कैंट सर्किल प्रधान (शहरी) और पूर्व प्रधान गुरशरण सिंह टक्कर को जिला जालंधर का उपप्रधान नियुक्त किया है। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के निर्देशानुसार हलका इंचार्ज सरबजीत सिंह मक्कड़ ने तरुण गर्ग को नियुक्ति पत्र देकर कैंट इलाके में पार्टी का विस्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी। पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ ने तरुण गर्ग व गुरशरण सिंह टक्कर को बधाई देते हुए कहा कि अकाली दल ने हमेशा ही हर एक वर्कर को पूरा मान सम्मान दिया है।
उन्होंने कहा कि युवा नेता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। इसलिए पार्टी द्वारा युवा वर्ग को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। इस अवसर पर तरुण गर्ग ने कहा की वह अपनी नियुक्ति के लिए पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ के आभारी हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के योग्य समझा। उन्होंने कहा कि वो गुरशरण सिंह टक्कर के भी आभारी हैं जिन्होंने 22 वर्ष तक इस पद को संभाला व कैंट क्षेत्र में पार्टी को मजबूत किया। तरुण गर्ग ने कहा कि वह पूरी तनदेही से पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का कार्य करेंगे व पार्टी में नई ऊर्जा संचारित करेंगे।
इस मौके पर भूषण अग्रवाल, अशोक नाहर, चंद्र सैनी, गौरव गर्ग, चेतन गर्ग, हर्ष गुप्ता, रोबिन कनौजिया, रवि अटवाल, कार्तिक राजपूत, रवि राजपूत, गुरमेल सिंह गोल्डी, विक्की गुलाटी, हरीश नाहर, अजय कुमार, दीपक गोयल, रजत, तानिष गर्ग, अरुण शर्मा, विकास अग्रवाल के अलावा अन्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें - ये हैं यंग चौधरी! 75 साल की उम्र में जिमिंग का शौक, जालंधर के सांसद संतोख सिंह पत्नी के लिए बनाते हैं ब्रेकफास्ट
यह भी पढ़ें - पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर ने कहा- राज्यों को मिले कोराना वैक्सीनेशन की रणनीति तैयार करने की छूट