Move to Jagran APP

श्री राम जन्म व ताड़का वध का मंचन देख गदगद हुए श्रीराम भक्त

श्रीरामलीला के मंचन के दौरान प्रभु श्री राम जन्म तथा ताड़का वध के दृश्य देखकर राम भक्त गदगद हो गए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 05:42 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 05:42 AM (IST)
श्री राम जन्म व ताड़का वध का मंचन देख गदगद हुए श्रीराम भक्त
श्री राम जन्म व ताड़का वध का मंचन देख गदगद हुए श्रीराम भक्त

जागरण संवाददाता, जालंधर : शिव राम कला मंच, श्रीराम लीला कमेटी माडल हाउस द्वारा दशहरा ग्राउंड में जारी श्रीरामलीला के मंचन के दौरान एक दिन में प्रभु श्री राम जन्म तथा ताड़का वध के दृश्य देखकर राम भक्त गदगद हो गए। जैसे ही प्रभु श्रीराम जन्म का मंचन हुआ तो पूरा पंडाल 'जय श्रीराम' के जयघोष से गूंज उठा। आज के दिन का उद्घाटन पंजाब भाजपा के प्रवक्ता मोहिदर भगत ने किया।

loksabha election banner

डायरेक्टर रजनीश कुमार द्वारा श्रीरामलीला की शुरुआत की गई। जिसमें ऋषि विश्वामित्र (कृष्ण लाल अरोड़ा) द्वारा यज्ञ रखा गया। जिसे मारीच (दीप अरोड़ा) व सुबाहू (धीरज सहगल) द्वारा तहस-नहस कर दिया गया। जिससे परेशान होकर राजा दशरथ (प्रदीप कुमार) के पास मदद के लिए पहुंचे। गुरु वशिष्ठ के कहने पर राजा दशरथ प्रभु श्रीराम (अमनदीप हैरी), लक्ष्मण (अशोक जोंद्रा) को साथ भेज देते हैं। यहां पर केवल मारीच व सुबाहू ही नहीं ताड़का का भी वध हो जाता है।

इस दौरान रजनीश कुमार ने कहा कि सरकारी गाइडलाइंस के मुताबिक ही श्रीरामलीला का मंचन किया जा रहा है। मौके पर संस्था के प्रधान हरजीवन गोगना, विकास भगत, निर्दोष कुमार, कृष्ण लाल, विशाल भल्ला, सतनाम अरोड़ा, प्रवीण जैन, स्टेज सचिव प्रियव्रत शास्त्री, कुलविदर सिंह हीरा मौजूद थे। राम वनवास के साथ भावुक हुए भक्त

जय महावीर क्लब द्वारा बस्ती शेख में जारी श्रीरामलीला में राम ंवनवास नाइट का मंचन किया गया। कैकेई ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे थे। जिसमें एक भरत को राजतिलक व दूसरे में प्रभु श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मांगा। इतना सुनकर दशरथ गुस्सा गए व कहने लगे कि तुम मेरे हृदय के टुकड़े को मुझसे छीन रही हो। कैकेई के कदमों में सिर रखकर रोने लगे, लेकिन कैकेई जिद पर अड़ी रही। क्लब के डायरेक्टर सतीश बजाज ने श्रीरामलीला का संचालन किया। सभी कलाकारों को रिहर्सल करवाते हुए खुद प्रभु श्रीराम की भूमिका में प्रस्तुति दी। इस मौके पर चेयरमैन विनोद शूर, प्रधान सुभाष कपूर, महासचिव हर्ष सौंधी, मंच सचिव संदीप शर्मा, गुलशन बजाज, करण खेड़ा, रोमी धंजल, संजीव सौंधी, विक्की मेहरा व मस्ताना मौजूद थे। इन्होंने निभाई विभिन्न पात्रों की भूमिका

राम - सतीश बजाज

लक्ष्मण- गुलशन बजाज

सीता- विक्की शर्मा

दशरथ- सुनील शूर

कैकेई - रोहित धंजल

कौशल्या- हैपी अरोड़ा

मंथरा- गगन शर्मा

सुमंथ- अमन शर्मा

विशिष्ठ- संदीप शर्मा सीता स्वंयवर व राम वनवास का किया मंचन

इसी तरह भगवान शिव मंदिर की तरफ से लाडोवाली रोड में जारी श्रीरामलीला के दौरान सीता स्वंयवर व राम वनवास का मंचन किया गया। जिसे देखकर राम भक्त भावविभोर हो गए। इस दौरान सतीश कुमार ने बताया कि मंगलवार को भरत मिलाप का मंचन किया जाएगा। जिसे लेकर कलाकारों द्वारा रिहर्सल का दौर जारी है। इस मौके पर मोहिदर कुमार, अरुण कुमार व सुधीर कुमार मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.