Move to Jagran APP

भाजपा पर आरोप लगाने से पहले गिरहेबान में झांके अनिल जोशी : सुशील शर्मा

जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने भाजपा सरकार में निकाय मंत्री रहे अनिल जोशी के पार्टी पर लगाए जा रहे आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 08:17 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 08:17 PM (IST)
भाजपा पर आरोप लगाने से पहले गिरहेबान में झांके अनिल जोशी : सुशील शर्मा
भाजपा पर आरोप लगाने से पहले गिरहेबान में झांके अनिल जोशी : सुशील शर्मा

जागरण संवाददाता, जालंधर : जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने भाजपा सरकार में निकाय मंत्री रहे अनिल जोशी के पार्टी पर लगाए जा रहे आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताई। कहा कि जिस पार्टी के दम पर सब कुछ हासिल किया अब उसी पार्टी पर आरोप लगाकर संकीर्ण सोच को साबित कर रहे हैं। सुशील शर्मा ने कहा कि जब राज्य में कोरोना चरम पर था तब अनिल जोशी घर से बाहर नहीं निकले। जोशी खुद को इतना ताकतवर मानते थे कि पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली को अमृतसर से चुनाव लड़ने का आग्रह किया और बड़ी जीत का दावा करते रहे लेकिन अरुण जेटली को एक लाख वोट से हार का सामना करना पड़ा। सुशील शर्मा ने कहा कि अब जोशी यह दावा कर रहे हैं कि भाजपा को 117 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल पाएंगे। शर्मा ने कहा कि जोशी की स्मरण शक्ति कमजोर हो चुकी है। उन्हें याद होना चाहिए कि हाल ही में हुए नगर निगम एवं नगर परिषद के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने सूबे में 1100 प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया था। यह चुनाव उस समय लड़ा गया जब किसान आंदोलन पूरे जोर पर था। जिला प्रधान ने कहा कि भाजपा में रहते अनिल जोशी ने राजनीति में बुलंदियों को छुआ पर आज संगठन के ऊपर उनका प्रहार करना उनकी नकारात्मक मनोदशा को दर्शाता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.