Move to Jagran APP

सुखविदर सिंह एसओआइ ब्लाक भोगपुर के प्रधान नियुक्त

विधायक पवन टीनू ने सुखविंदर सिंह को एसओआइ ब्लाक भोगपुर का प्रधान बनाया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 08:19 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 08:22 PM (IST)
सुखविदर सिंह एसओआइ ब्लाक भोगपुर के प्रधान नियुक्त
सुखविदर सिंह एसओआइ ब्लाक भोगपुर के प्रधान नियुक्त

संवाद सूत्र, भोगुपुर

loksabha election banner

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के दिशा-निर्देशों पर हलका आदमपुर से विधायक पवन कुमार टीनू ने रविवार को दोआबा जोन-1 की मजबूती के लिए लंबे समय से काम कर रहे विद्यार्थियों को पद देते हुए नियुक्ति पत्र दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को आने वाले चुनावों में अच्छा काम करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान दोआबा जोन-1 प्रधान अमृतपाल सिंह डल्ली ने अमृतपाल सिंह रंधावा को सोई आदमपुर का प्रधान, सुखविदर सिंह काहलों को सर्किल भोगपुर देहाती का प्रधान, अजय कुमार को सर्किल पतारा का प्रधान, जस्स डिगरियां को सर्किल आदमपुर देहाती का प्रधान, दविदर सिंह को जिला जालंधर का वाइस प्रधान नियुक्त किया। डल्ली ने कहा कि आने वाले दिनों में बाकी क्षेत्रों के प्रधानों व जत्थेबंदक ढांचे का एलान किया जाएगा। विधायक पवन टीनू ने कहा कि नौजवान किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं व नौजवान आने वाले चुनावों में अहम भूमिका अदा करते हैं। टीनू ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अमृतपाल सिंह डल्ली को पार्टी के विकास के लिए काम करने को प्रेरित किया। इस मौके पर अमृतपाल सिंह रंधावा, चेतनपाल सिंह हन्नी, जिला इंचार्ज जालंधर दोआबा जोन-1, प्रीतपाल सिंह रंधावा, करमवीर सिंह रंधावा, रजिदर सिंह मंगी, अरशदीप, रोहित शर्मा, वलंशदीप, जतिदर विर्दी, कमलजीत सिंह महिली, रजत पावला, मलकीत सिंह सनोरां, अश्वनी कुमार, गगन सराए, गुरप्रीत सुमन, मनप्रीत सिंह, अजय चूहड़वाली आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.