चौगिट्टी फ्लाईओवर पर गन्ने से लदी तेज रफ्तार ट्रॉली पलटी, लगा जाम Jalandhar News
ट्रैक्टर ट्रॉली पर गन्ना लदा हुआ जो कि उसके पलटने पर पूरी सड़क पर फैल गया। पुलिस क्रेन की सहायता से उसे हटाने का प्रयास कर रही है।
By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 12:10 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 12:10 PM (IST)
जालंधर, जेएनएन। सोमवार सुबह अमृतसर रोड पर पड़ते चौगिट्टी फ्लाईओवर पर गन्ने से ओवरलोडेड तेज रफ्तार ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क हादसे का शिकार हो गई। ट्रॉली बीच हाईवे पलट गई जिस कारण अमृतसर से जालंधर की ओर आ रहे वाहनों का कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। फिलहाल मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस क्रेन की मदद से ट्राली और उस पर लगा करना सड़क से हटाने में जुटी हुई है। यह ट्राली कहां से चली थी और कहां जा रही थी, अभी इस बात का पता नहीं लग पाया है।
जालंधर के चौगिट्टी फ्लाईओवर पर ट्रॉली पलटने से फैला गन्ना हटाती हुई क्रेन।
जालंधर के चौगिट्टी फ्लाईओवर पर लगा जाम।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें