Move to Jagran APP

एचआर ग्रुप के एमडी सुदर्शन शर्मा सातवीं बार बने आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब प्रधान

एचआर ग्रुप के एमडी सुदर्शन शर्मा को लगातार सातवीं बार आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब का प्रधान नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आर्य समाज मंदिर किशनपुरा में आयोजित त्रिवार्षिक अधिवेशन के दौरान उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 06:05 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 06:05 AM (IST)
एचआर ग्रुप के एमडी सुदर्शन शर्मा सातवीं बार बने आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब प्रधान
एचआर ग्रुप के एमडी सुदर्शन शर्मा सातवीं बार बने आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब प्रधान

जागरण संवाददाता, जालंधर : एचआर ग्रुप के एमडी सुदर्शन शर्मा को लगातार सातवीं बार आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब का प्रधान नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आर्य समाज मंदिर किशनपुरा में आयोजित त्रिवार्षिक अधिवेशन के दौरान उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। समारोह का आगाज हवन यज्ञ के साथ हुआ। इसके बाद भजनोपदेशक अरुण वेदालंकार ने प्रभु भक्ति व महर्षि दयानंद के जीवन पर आधारित भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया।

loksabha election banner

आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री प्रेम कुमार ने गत वर्ष की गई गतिविधियों का ब्यौरा पेश किया। कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने गत वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। इसके उपरांत सुदर्शन शर्मा ने कार्यकारिणी भंग करने का ऐलान किया। सर्वादेशिक सभा के उपमंत्री तथा दिल्ली प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विनय आर्य को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। विनय आर्य ने चुनावी प्रक्रिया शुरू करते हुए पंजाब के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया। इसके उपरांत उन्होंने प्रधान पद के लिए नाम प्रस्तुत करने का आह्वान किया। उस पर रणजीत आर्य, जिया लाल शर्मा, ज्योति नंदा, सतीश शर्मा, विजय आनंद व मनोज आर्य ने सुदर्शन शर्मा का नाम प्रस्तावित किया। संस्था के वरिष्ठजन सुदेश कुमार, विजय साथी, वेद आर्य, वरिदर सरीन, डा. सूर्यकांत, शाम लाल आर्य व अमित बेरी ने इस प्रस्ताव पर सहमति जता दी। इसके साथ ही चुनाव अधिकारी ने आगामी तीन वर्षों के लिए सुदर्शन शर्मा को प्रधान घोषित कर दिया।

विनोद भारद्वाज, विजय सरीन, मनोज आर्य व सोहन लाल सेठ ने कार्यकारिणी व समितियां गठित करने का अधिकार भी सुदर्शन शर्मा को देने का प्रस्ताव रखा। उसे सुदेश कुमार, विपिन धवन व वरिदर सरीन ने इसे अनुमोदित कर दिया। सुदर्शन शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए समर्पण भाव व मेहनत के साथ जिम्मेदारी का निर्वाह करने का विश्वास दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना से बचने के लिए घर-घर यज्ञ करने का आह्वान किया। विनय आर्य ने आर्य सभा दिल्ली की तरफ से उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर प्रेम कुमार, सरदारी लाल, एडवोकेट चौधरी ऋषि पाल सैनी, स्वतंत्र कुमार, राजेश शर्मा, मनीष सहगल, सुधीर शर्मा, एडवोकेट अशोक परुथी व सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.