जालंधर कैंट में सिपाही की हत्या की गुत्थी सुलझी, तकरार बढऩे के बाद सूबेदार ने मारी थी गोली
आरोप है कि सूबेदार जगराल सिंह रात डेढ़ बजे संतरी की ड्यूटी पर तैनात मनजीत को सोता देख आगबबूला हो गया था। उसने उसकी ही इंसास से उसे दो गोली मारी दी थी।
जालंधर छावनी, जेएनएन। जालंधर कैंट में बुधवार रात सेना की एक यूनिट में अधिकारी द्वारा अपने ही जवान को गोली मारने की वजह बहस बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इंजीनियर रेजीमेंट में वीरवार रात सिपाही मनजीत सिंह गेट पर बतौर संतरी ड्यूटी दे रहा था। तभी रात डेढ़ बजे के करीब यूनिट के सूबेदार जगराल सिंह चेक करने पहुंचे तो वह सोया पाया गया। सूबेदार ने उसे सोते हुए उठाया और इसी बात पर दोनों में बहस हो गई।
इस बीच सूबेदार ने संतरी मनजीत सिंह (21) के हाथ में पकड़ी इंसास रायफल छीनकर उस पर दो गोलियां दाग दी, जो उसके पेट में लगी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर गेट पर सो रहे जवान भी उठ खड़े हुए और घायल लहूलुहान मनजीत सिंह को मिलिट्री अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मनजीत की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी पत्नी कनाडा में रह रही है। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को वारिसों को सौंप दिया है।
सेना कर रही है मामले की जांच
एसपी मेजर सिंह का कहना है कि अभी फिलहाल आर्मी जांच कर रही है जब आरोपित सूबेदार को उनके सुपुर्द किया जाएगा, तो पुलिस अपने स्तर पर जांच करेगी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें