सरकारी अस्पताल के बाहर कूड़े के ढेरों पर बेसहारा पशु मार रहे मुंह, परेशानी
नगर कौंसिल कार्यालय एवं सिविल अस्पताल के बाहर लगे गंदगी के ढेरों पर मुंह मार रहे बेसहारा पशु दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं।
संवाद सहयोगी, करतारपुर : नगर कौंसिल कार्यालय एवं सिविल अस्पताल के बाहर लगे गंदगी के ढेरों पर मुंह मार रहे बेसहारा पशु दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। वहीं वहां से गुजरने वाले राहगीर भी परेशान हैं। हर समय दुर्घटना घटने की आशंका बनी रहती है और सिविल अस्पताल के बाहर गंदगी के ढेरों से कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं।
राहगीर शीला, अनूप कुमार, अरविद, संतोष सिंह इत्यादि ने बताया कि वे सिविल अस्पताल में दवा लेने आए थे। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल के बाहर लगे कूड़े के ढेरों पर मुंह मार रहे बेसहारा पशुओं के पास से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। वहीं सिविल अस्पताल के बाद लगे गंदगी के ढेर कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। उन्होंने नगर कौंसिल के अधिकारियों से सिविल अस्पताल के पास पड़ी गंदगी उठाने की मांग की है। जल्द हटाएंगे कूड़े का डंप : पार्षद
पार्षद अमरजीत कौर ने कहा कि सिविल अस्पताल के बाहर लगे कूड़े के डंप को हटाया जाएगा ताकि आने जाने वाले लोगों को परेशानी न हो।